मनोरंजन

पठान में दीपिका पादुकोण के एक्शन सीन को लोगों ने बताया इस फिल्म की कॉपी, सबूत भी दिया

Pathaan Trailer : 'पठान' के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone In Pathaan) एक फौजी का किरदार निभाती हुई दिख रही हैं। कई जगहों पर उन्हें एक्शन करते भी देखा गया है। लेकिन उनके एक्शन सीन्स को देखकर लोग उन्हें कॉपी बता रहे हैं।
2 min read
Jan 10, 2023
pathan_trailer_out_fans_seeing_shahrukh_khan_and_deepika_padukone_action_scenes_recall_vidyut_jammwal.jpg
Pathan Trailer Out fans seeing Deepika Padukone Action scenes recall Vidyut Jammwal

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की मचअवेटेड फिल्म 'पठान' का ट्रेलर (Pathaan Trailer) लंबे इंतजार के बाद आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को यशराज फिल्म के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसके बाद से ही यह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहा है। 2 मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में शाहरुख खान ने जबरदस्त कमबैक किया है। उनके एक्शन अवतार को देखकर फैंस भी उनके दीवाने हो रहे हैं। वहीं जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के एक्शन सीन्स भी दर्शकों के दिल जीत रहे हैं। इस बीच कुछ लोगों ने दीपिका के एक्शन सीन को कॉपी करार दिया है।

बता दें कि 'पठान' के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone In Pathaan) एक फौजी का किरदार निभाती हुई दिख रही हैं। कई जगहों पर उन्हें एक्शन करते भी देखा गया है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि फिल्म में एक्ट्रेस का ग्लैमर लुक के अलावा एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा। लेकिन इस बीच कुछ लोगों को दीपिका का एक्शन देखकर बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की याद आ गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म का एक एक्शन सीक्वेंस वायरल हो रहा है। ये एक्शन सीक्वेंस बिल्कुल वैसा ही है, जैसा 'पठान' के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण करती नजर आ रही हैं।

जैसा कि ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण सामने वाले को चारों खाने चित्त करते हुए उसकी बॉडी के ऊपर से रोलओवर करने की ये टेकनीक कर रही हैं। ठीक ऐसा एक्शन अपनी फिल्म में विद्युत जामवाल निभा चुके हैं। फैंस विद्युत जामवाल के एक्शन सीन्स की क्लिप शेयर कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं विद्युत के एक्शन की ये दमदार क्लिप शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- हमारे प्यारे एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने इस एक्शन सीन को सरल तरीके से निभाया, इसे हर एक्शन फिल्म में लिया गया है।

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म से वह चार साल बाद अपना कमबैक कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पठान को लेकर काफी विवाद भी चल रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म का ट्रेलर आ गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा कह सकते हैं कि जॉन अब्राहम, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के एक साथ आने से धमाल मचने वाला है।

Published on:
10 Jan 2023 01:22 pm
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें, राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम