Pavitra Punia Postpones Wedding: पवित्रा पुनिया की शादी की तैयारियां तत्काल रुकी गईं , क्योंकि परिवार के करीबी सदस्य का निधन हो गया है। जिससे पूरे परिवार और समारोह के माहौल को गमगीन कर दिया।
Pavitra Punia Postpones Wedding :टीवी और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही थीं। बता दें, शादी के कुछ हफ्ते पहले ही इसे पोस्टपोन करने का बड़ा फैसला किया है। खबर ये थी कि एक्ट्रेस इसी साल मार्च में अमेरिका में रहने वाले अपने मंगेतर से शादी करने वाली थीं, लेकिन परिवार में एक दुखद घटना के बाद वेडिंग सेरेमनी को टाल दिया गया है, और पूरा महौल गमगीन है। लेकिन अभी ये ऐलान नहीं किया गया है कि पवित्रा अब कब शादी करेंगी।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में शादी के सवालो पर पवित्रा पुनिया ने बताया कि उनके परिवार ने शादी को कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है, "अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन अगस्त से पहले कुछ भी संभव नहीं है, क्योंकि हमने इसे कम से कम 6 महीने के लिए टाल दिया है। ये अप्रत्याशित था और हम इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।"
बता दें, पवित्रा ने अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली थी, लेकिन उन्होंने अपने मंगेतर की पहचान रिवील नहीं किया था। पिछले साल, उन्होंने खुलासा किया था कि उनके मंगेतर एक एक्टर नहीं, बल्कि अमेरिका में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था, "वो एक बहुत अच्छे और दयालु इंसान हैं। हम काफी समय से एक जैसे रिश्ते में हैं, और ये सही लगता है, सब अच्छा है।"
दरअसल, सगाई से पहले पवित्रा एक्टर एजाज खान के साथ लंबे समय तक रिश्ते में थीं और दोनों बिग बॉस 14 के दौरान मिले थे और शो के बाद भी डेटिंग करते रहे। हालांकि, इस जोड़े ने 2024 में अपने ब्रेकअप कर लिया था। साथ ही, 2022 में, एजाज और पवित्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करके अपनी सगाई की पुष्टि भी की थी, जिन्हें बाद में उनके ब्रेकअप के बाद हटा दिया था। फिलहाल, उनके फैंस को उनकी शादी की नई तारीख का बेसब्री से इंतजार रहेगा। अगर काम की बात करें तो, पवित्रा ने फिल्म 'सिद्धार्थ: लव लस्ट, पीस' में काम किया था, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। उन्होंने इस हिंदी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।