मनोरंजन

दिवंगत निर्देशक सत्यजीत रे को संयुक्त राष्ट्र ने दिया बड़ा सम्मान

सिनेजगत के लिए सत्यजीत का नाम बहुत ही मुख्य माना जाता है। भारत के प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक दिवंगत सत्यजीत रे को संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा सम्मान दिया है।
less than 1 minute read
• •
Jun 28, 2015
Feature image

सिनेजगत के लिए सत्यजीत का नाम बहुत ही मुख्य माना जाता है। भारत के प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक दिवंगत सत्यजीत रे को संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा सम्मान दिया है।

रे समेत दुनिया भर के 16 विचारकों और कलाकारों की तस्वीरें संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में प्रदर्शित कर मानवता की राह में उनके योगदान को याद किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष सैम कुटेसा द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 30 जून को आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी।

प्रदर्शनी में फैब्रिजियो रूगिरो और नीना मुज्जी की कलाकृृतियां हैं। रूगिरो के चित्रों में प्राचीन भित्तिचित्र के साथ ही समकालीन तकनीक का प्रयोग हुआ है। इसमें मानवता की राह में योगदान देने वाले कलाकारों और विचारकों की तस्वीरें शामिल हैं।

सत्यजित रे को वर्ष 1992 में मानद ऑस्कर मिला था। उसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से भी नवाजा गया था।

प्रदर्शनी में रे के अलावा जिन अन्य शख्सियतों की तस्वीरों को शामिल किया गया है, उनमें से पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, अमेरिकी लेखक माया ऐंजेलू, ब्रिटिश अदाकारा ओड्रे हेपबर्न, चीनी अदाकारा गोंग ली आदि प्रमुख हैं।

Published on:
28 Jun 2015 10:40 am
Also Read
View All
‘बिग बॉस 20’ एविक्शन के बाद ईशा रिखी का पहला बयान आया सामने, पोस्ट में लिखा- मैं अंदर से टूट गई थी

क्यों सोनी राजदान को 10 साल बाद मिला फिल्म खामोश का पैसा? विदु विनोद चोपड़ा को लेकर अभिनेत्री ने किया खुलासा

“चाहते तो कसाब को वहीं मार देते, पर न्याय व्यवस्था की ताकत दिखाई”, ‘प्रहार’ के ट्रेलर लॉन्च पर बोले देवेंद्र फडणवीस

बिहार के थिएटर में ‘The Vvaan’ को लेकर फैंस में दिखी ऐसी दीवानगी, फिल्म देखने से पहले उतार दिए जूते-चप्पल, वीडियो हुआ वायरल

‘सावधान रहो तुम मुझे क्या कहते हो’, आकांक्षा चौधरी के ‘मैनचाइल्ड’ कमेंट पर सिवेट तोमर का इशारों में जवाब