मनोरंजन

दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले ट्रेनें रद्द होने पर प्रकाश राज का रिएक्शन, अभिजीत दिपके के बाद उठाए सवाल

Prakash Raj Protest Video: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले प्रकाश राज ने ट्रेनों के रद्द होने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबरों पर सवाल उठाए।
3 min read
• •
Updated: 9 Oct 2026, 6:59 PM IST
Prakash Raj protest video
ध्रुव राठी और अभिजीत दिपके के साथ बेंगलुरु में दिखे प्रकाश राज (सोर्स: x-@prakashraaj/@abhijeetdipke)

Prakash Raj And Jaykant Shikre: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले अभिनेता प्रकाश राज ने ट्रेनों के रद्द होने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘सिंघम’ के चर्चित विलेन जयकांत शिकरे के अंदाज में वीडियो जारी कर सवाल उठाए और कहा, ‘चीटिंग करता है तू, चीटिंग! नहीं चलेगा।’

प्रकाश राज लंबे समय से कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकों से विरोध करने का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब लोग विरोध करने के लिए आगे आ रहे हैं, तो उन्हें रोकने की कोशिश क्यों की जा रही है।

लोगों को विरोध करने से क्यों रोक रहे हैं?

प्रकाश राज ने अपने वीडियो में वोट देने और अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने के अधिकार का जिक्र करते हुए कहा कि अब लोगों को विरोध करने से भी रोकने की कोशिश हो रही है। उन्होंने ट्रेनों के रद्द होने, लोगों को घरों से उठाए जाने और प्रदर्शन स्थल की ओर जाते समय गिरफ्तार किए जाने की खबरों पर सवाल उठाए।

अभिनेता ने ये भी कहा कि पुलिस और अदालत से अनुमति नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। वीडियो के आखिर में उन्होंने जयकांत शिकरे के अंदाज में पूछा कि आखिर किस बात का डर है और क्या परेशानी है। उन्होंने अपने बयान का अंत ‘चीटिंग करता है तू, चीटिंग’ और ‘नहीं चलेगा’ जैसे शब्दों से किया।

10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित है प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की है। आयोजकों ने चुनाव में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर यह प्रदर्शन बुलाया है।

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने कम समय पहले प्रदर्शन की सूचना दी थी, पहले किए गए वादे पूरे नहीं किए थे और पिछले प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों का पालन भी नहीं किया था।

दिल्ली जाने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनें रद्द होने का दावा

प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश को नई दिल्ली से जोड़ने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनों के रद्द होने की खबर सामने आई है। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे कुछ कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है और गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले रही है। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रेन से जबरन उतारे जाने का भी आरोप लगाया है।

गुरुवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) से जुड़े पुणे के छात्रों के दो समूहों ने भी हिरासत में लेने की कोशिश का आरोप लगाया। ये छात्र जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके मुताबिक, रेलवे पुलिस ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल स्टेशन और मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन पर उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की।

बेंगलुरु में भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे प्रकाश राज

प्रकाश राज ने गुरुवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ नाम के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यह प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ सिविल सोसाइटी और कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके भी मौजूद थे।

दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में, खासकर मध्य दिल्ली में, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जंतर-मंतर पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की भी तैयारी की जा रही है। इस प्रदर्शन को कई संगठनों का समर्थन मिलने की बात कही गई है।

Updated on:
9 Oct 2026, 6:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘गलती मेरी है, मुझे माफ कर दो…’, ईशा सिंह से ब्रेअकप पर छलका अविनाश मिश्रा का दर्द, ट्रोल्स से की खास अपील

‘सोचिए कोई लड़की रितेश के साथ ऐसा करे’, इमरान हाशमी ने जेनेलिया के झुमके को होंठों से हटाया, भड़के यूजर्स!

चिराग पासवान संग शादी की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, आरुषि निशंक ने खोले मुलाकात के राज

‘न भूतिया हवेली, न चुड़ैल’,जैकी श्रॉफ की ‘काली खेती’ में डर का अनोखा खेल, लेकिन क्लाइमेक्स ने किया निराश!

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज