मनोरंजन

‘उन्हें CM विजय कहना चाहिए’, विजय की तारीफ के बीच आर माधवन ने बताई राजनीति में आने को लेकर अपनी सोच

R Madhavan Politics: GDN के प्रमोशन के दौरान आर माधवन ने थलापति विजय को 'CM विजय' कहकर सुर्खियां बटोरीं और उन्होंने राजनीति में आने की अटकलों पर भी साफ जवाब दिया।
2 min read
Aug 06, 2026
Nitish Sharma interview
R Madhavan ने CM विजय को लेकर कही ऐसा बात (सोर्स: IMDb/X-@ActorVijayTeam)

R Madhavan: अपनी नई फिल्म 'GDN' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता आर. माधवन ने तमिलनाडु की राजनीति और एक्टर से नेता बने थलापति विजय पर खुलकर बात की। उन्होंने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि अब उन्हें " CM विजय" कहना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनका खुद राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।

'मुझे अब उन्हें CM विजय कहना चाहिए'

फिल्म 'GDN' की रिलीज से पहले आर माधवन ने Behindwoods TV को दिए इंटरव्यू में तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने थलपति विजय के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि तेजी से हो रहे बदलाव उन्हें उम्मीद देते हैं।

माधवन ने कहा, "इससे मुझे भरोसा होता है कि चीजें इतनी जल्दी बदल सकती हैं। मैं विजय को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। असल में, मुझे अब उन्हें CM विजय कहना चाहिए।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई।

क्या राजनीति में आएंगे आर. माधवन?

विजय की तारीफ करने के बावजूद माधवन ने साफ कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने के लिए लोगों की सेवा करने का सच्चा जुनून होना चाहिए और उन्हें नहीं लगता कि उनके भीतर वह भावना है।

माधवन ने कहा, "मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। मैं अपने तरीके से समाज के लिए योगदान देना चाहता हूं। राजनीति दोधारी तलवार है और मुझे इसके बारे में ज्यादा समझ नहीं है।"

7 अगस्त को रिलीज होगी GDN

आर. माधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'GDN' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कृष्णकुमार रामकुमार के निर्देशन में बनी इस बायोग्राफिकल ड्रामा में वह मशहूर इंजीनियर जीडी नायडू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में योगी बाबू, सत्यराज और प्रियमणि भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अगस्त को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

हाल ही में माधवन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आए थे। उनके पास 'अधीराष्टशाली' और 'सर्किल' जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

Updated on:
06 Aug 2026 02:52 pm
Published on:
06 Aug 2026 02:46 pm
Also Read
View All