मनोरंजन

राहुल सिप्लिगुंज पर FIR क्यों हुई? ‘Naatu Naatu’ सिंगर ने खोला राज, बोले- ‘वकील की वजह से आया मेरा नाम’

Rahul Sipligunj controversy: 'नाटू नाटू' सिंगर राहुल सिप्लिगुंज का नाम विशाखापत्तनम FIR में आने के बाद उन्होंने सफाई दी है। सिंगर ने दावा किया कि वकील की वजह से उनका नाम मामले में आया।
2 min read
Aug 13, 2026
Rahul Sipligunj FIR
'Naatu Naatu' सिंगर राहुल सिप्लिगुंज ने FIR पर दिया बयान (सोर्स: x-@cinejosh/IMDb)

Rahul Sipligunj FIR: 'नाटू नाटू' सिंगर और 'बिग बॉस तेलुगु 3' के विनर राहुल सिप्लिगुंज का नाम विशाखापत्तनम में दर्ज एक FIR को लेकर चर्चा में है। एक महिला की शिकायत पर दर्ज इस मामले में सिप्लिगुंज समेत 16 लोगों के नाम सामने आए हैं। अब सिंगर ने पहली बार मामले पर अपनी सफाई दी है और दावा किया है कि FIR में उनका नाम एक वकील की वजह से आया।

राहुल सिप्लिगुंज ने बताया FIR में नाम आने का कारण

बियॉन्ड न्यूज के यूट्यूब चैनल से बातचीत में राहुल सिप्लिगुंज ने अपने ऊपर लगे आरोपों और FIR में नाम आने को लेकर बात की। उन्होंने दावा किया कि जिस महिला ने शिकायत दर्ज कराई, वो उनके रिश्तेदार कर्पुरापु राहुल रेड्डी के कॉन्टैक्ट में थीं। राहुल रेड्डी इस मामले में पहले आरोपी हैं।

सिप्लिगुंज ने बताया कि राहुल रेड्डी उनकी पत्नी हरिन्या रेड्डी के रिश्तेदार हैं। उनके मुताबिक, एक समय पर राहुल रेड्डी और शिकायतकर्ता महिला के बीच रिश्ते को लेकर विवाद हुआ था। सिंगर का दावा है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। बता दें, उन्होंने कहा कि जब उन्हें FIR की जानकारी मिली तो उन्होंने महिला से बात की। सिप्लिगुंज के मुताबिक, महिला ने दावा किया कि FIR में नाम वाले एक वकील ने मामले की खबर लीक की और उसी की वजह से सिंगर का नाम भी शिकायत में शामिल हुआ।

'लोग कह रहे थे मैं भाग गया, लेकिन पुलिस का सहयोग किया'

राहुल सिप्लिगुंज ने उन दावों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि मामला सामने आने के बाद वो गायब हो गए या उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। सिंगर ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस के साथ सहयोग किया है।

उन्होंने ये भी दावा किया कि शिकायतकर्ता ने बातचीत के दौरान बताया था कि वो किसी तीसरे व्यक्ति के प्रभाव में आकर आगे बढ़ी थीं। हालांकि, ये सिप्लिगुंज के अपने दावे हैं और मामले की पुलिस जांच अभी जारी है।

पुलिस के मुताबिक क्या है पूरा मामला?

ये शिकायत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के एमवीपी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी, जिसे बाद में महिला पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 12 जून को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वो पिछले साल डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए कर्पुरापु राहुल रेड्डी से मिली थी। दोनों के बीच डेटिंग शुरू हुई और महिला ने आरोप लगाया कि राहुल रेड्डी ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इतना ही नहीं, पुलिस का ये भी कहना है कि राहुल रेड्डी के परिवार और दोस्तों में शामिल कुछ लोगों ने कथित तौर पर महिला को शिकायत वापस लेने या आगे बढ़ने से रोकने के लिए धमकाया। इसी मामले में राहुल सिप्लिगुंज, उनकी पत्नी हरिन्या रेड्डी और राहुल रेड्डी सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में जाने क्या हुआ

FIR की कॉपी के अनुसार, मामले में राहुल रेड्डी, गीता प्रसन्ना चंदना, नरेश, उदय, शिवनारायण सुवन्ना, सन्यासी नायडू, हरिन्या रेड्डी, राहुल सिप्लिगुंज, कार्तिक, केआर रेड्डी और प्रसन्ना सहित कई लोगों के नाम दर्ज हैं। शिकायत में महिला ने उत्पीड़न और धमकी सहित कई आरोप लगाए हैं।

इसमें मजेदार बात ये है कि राहुल सिप्लिगुंज के जरिए किए गए समझौते के दावे और पुलिस की ओर से सामने आई जानकारी में अंतर दिखाई देता है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। ऐसे में आरोपों और सिंगर की ओर से दी गई सफाई की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Updated on:
13 Aug 2026 06:53 pm
Published on:
13 Aug 2026 06:53 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

‘मैं भी अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून इस्तेमाल करता हूं’, सोनू निगम का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सिंगर्स की जगह नहीं ले सकते एक्टर्स’

‘बहुत सी चीजें पहले जैसी नहीं होंगी’, कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना खान ने रॉकी से कही थी ये बात, फिर भी नहीं छोड़ा साथ

सोशल मीडिया पर शुरू हुई यूट्यूबर-एक्टर Akhil NRD की प्रेम कहानी, अब पत्नी मेघा ने छोड़ा घर, चर्चाओं में आया कपल

‘मैं युवा-विरोधी नहीं, क्योंकि मैं खुद युवा हूं’, Gen Z प्रोटेस्ट पर कंगना रनौत का एक और बयान, बोलीं- ‘आधे लोग शबाना आजमी टाइप थे’