मनोरंजन

मां यशोदा और कान्हा की पेंटिंग ने 167 करोड़ में रचा इतिहास, इससे ये फिल्म आई चर्चा में

Rang Rasiya Movie based on Raja Ravi Verma life: पेंटर राजा रवि वर्मा की एक पेंटिंग हाल ही में 167 करोड़ रुपये में नीलाम हुई है। इसके अलावा, कम लोगों को ये पता है कि उनकी जिंदगी पर एक फिल्म भी बनाई गई थी, जो सफलता की सीढ़ी तक नहीं पहुच पाई।

2 min read
Apr 03, 2026
मां यशोदा और कान्हा की पेंटिंग (फोटो सोर्स: IMDb)

Rang Rasiya Movie based on Raja Ravi Verma life: Rang Rasiya फिल्म पर बेस्ड महान चित्रकार राजा रवि वर्मा की एक तेल चित्रकला हाल ही में नीलामी में 167 करोड़ रुपये में बिकी है, जिसमें उनकी प्रसिद्ध पेंटिंग ‘मां यशोदा के साथ कान्हा’ ने ये रिकॉर्ड कीमत हासिल की। बता दें, ये नीलामी 1 अप्रैल को Saffronart ऑक्शन हाउस में हुआ, जहां इस कलाकृति ने भारतीय कला जगत में इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें

अक्षय कुमार ने अजय देवगन को किया ‘Kiss’! वायरल फोटो ने मचाया इंटरनेट पर हंगामा

ये पेंटिंग भारतीय संस्कृति और भक्ति की भावना को दर्शाती है

दरअसल, मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म 1848 में हुआ था और उन्हें भारतीय आधुनिक कला का जनक कहा जाता है। राजा रवि वर्मा 1890 के दशक में 'यशोदा और कृष्ण' पेंटिंग बनाई थी, जिसे उनकी सर्वश्रेष्ठ कलाओ में गिना जाता है। इस चित्र में भगवान कृष्ण और उनकी माता यशोदा के बीच के मां-बेटे के प्रेम को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। ये पेंटिंग भारतीय संस्कृति और भक्ति की भावना को गहराई से उजागर करती है।

इतना ही नहीं, इस नीलामी में 'यशोदा और कृष्ण' ने 167.20 करोड़ रुपये (लगभग 17.97 मिलियन डॉलर) में बिककर कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए। दरअसल, इससे पहले एमएफ हुसैन की 'अनटाइटल्ड (बनारस)' पेंटिंग सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग थी, जो 15.60 करोड़ रुपये में बिकी थी, लेकिन अब राजा रवि वर्मा की ये पेंटिंग न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर किसी भी भारतीय कलाकार की नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाली कृति बन गई है।

6 करोड़ रुपये की कमाई कर डिजास्टर साबित हुई ये फिल्म

राजा रवि वर्मा की जिंदगी और कला पर 2008 में फिल्म 'रंग रसिया' बनी थी, जिसका डायरेक्शन केतन मेहता ने किया था और इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने राजा रवि वर्मा का लीड रोल में थे और नंदना सैन भी अहम रोल में थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही और लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई कर डिजास्टर साबित हुई। आज ये फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है। बता दें, राजा रवि वर्मा की कला ने भारतीय चित्रकला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और उनकी ये हाल की नीलामी साबित करती है।

Updated on:
03 Apr 2026 09:57 am
Published on:
03 Apr 2026 09:41 am
Also Read
View All

अगली खबर