मनोरंजन

‘सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बना दो’, सरकार से हाथ जोड़कर राखी सावंत ने लगाई गुहार

Sonam Wangchuk Heath: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैछे सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच राखी सावंत ने एक बार फिर सरकार से अपील की है।
2 min read
Jul 18, 2026
Rakhi Sawant On Sonam Wangchuk Heath
राखी सावंत ने सोनम वांगचुक पर दिया बयान (सोर्स- Instagram/justbollywood.in)

Rakhi Sawant On Sonam Wangchuk Heath: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अब माहौल गर्मा गया है। शनिवार सुबह ही सोनम की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस अस्पताल लेकर गई है। इसी बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एक बार हाथ जोड़ते हुए सरकार से अपील की है को वो सोनम वागंचुक की भूख हड़ताल को खत्म करें। क्या कुछ कहा है राखी ने, चलिए जानते हैं।

राखी सावंत ने सोनम वांगचुक पर क्या कहा?

उन्होंने कहा, 'सरकार से हम हाथ जोड़कर विनती करते हैं। मोदी जी, हम आपसे भी हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि सोनम जी की जो भी मांगें हैं, उन पर गंभीरता से विचार करें। वो भूख हड़ताल पर बैठे हैं, इसलिए उनकी बात मान लीजिए और उन्हें शिक्षा मंत्री बना दीजिए। हमारे मंत्री विजय जी, यानी विजय थलापति, भी दिल्ली जा रहे हैं। वो बेहद ईमानदार नेता हैं।'

सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत

शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने साथ लेकर गई, जहां वो पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उनकी लगातार बिगड़ती शारीरिक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल चिकित्सकीय निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बीच सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर ताजा मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के मुताबिक, लंबे समय तक उपवास और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण वह काफी कमजोर हो गए हैं। हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर के जरूरी पैरामीटर्स को सामान्य स्तर पर लाने के लिए लगातार इलाज और मेडिकल निगरानी जारी रखना आवश्यक है।

सोनम वांगचुक के जाने के बाद अभिजीत दीपके बैठे अनशन पर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने आज से अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि कोई भी पीछे न हटे, क्योंकि यह आंदोलन अब और ज्यादा बड़ा होगा। दिपके ने कहा कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है, इसलिए वे सभी से आग्रह करते हैं कि सब जंतर-मंतर आएं। उनका आंदोलन यहीं से जारी रहेगा और वे लोग आगामी 20 जुलाई को तय किए गए अपने मार्च के लिए आगे बढ़ेंगे।

Updated on:
18 Jul 2026 11:02 am
Published on:
18 Jul 2026 11:02 am