
Ramayana Actor Adinath Kothare Urmila Kanetkar Divorce: मराठी सिनेमा के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक, आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानेटकर ने 16 जुलाई को एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया और कन्फर्म किया कि उन्होंने लगभग 15 साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी बेटी जिजाह उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बनी रहेगी और वो दोनों मिलकर उसकी परवरिश करेंगे।
रणबीर कपूर की रामायण में भारत की भूमिका में जल्दी ही नजर आने वाले आदिनाथ कोठारे और उनकी पत्नी उर्मिला कानेटकर ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वो अपनी शादी खत्म कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों की मुलाकात 2006 में 'शुभ मंगल सावधान' के सेट पर हुई थी और 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. सोशल मीडिया पर जॉइंट स्टेटमेंट शेयर उन्होंने लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की है क्योंकि वे अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।
उनके स्टेटमेंट में लिखा था, "हमारे दोस्तों, मीडिया और शुभचिंतकों के लिए, बहुत सोच-विचार के बाद, उर्मिला कानेटकर और मैंने (आदिनाथ एम. कोठारे) आपसी सहमति से पार्टनर के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। भले ही एक कपल के तौर पर हमारा सफर खत्म हो गया है, लेकिन हमारी बेटी जिजाह के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पूरी तरह से बनी हुई है। वो हमारी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम खुशी-खुशी और पूरी लगन से उसकी परवरिश कर रहे हैं ताकि वो प्यार, सुरक्षा और सहयोग के माहौल में बड़ी हो सके।"
उन्होंने आगे कहा, "हम एक-दूसरे और साथ बिताए सालों का बहुत सम्मान करते हैं। हम मीडिया और जनता के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमें इतने सालों तक इतना प्यार और समर्थन दिया है, और हम दिल से उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि जब हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, तो आप हमें अपना आशीर्वाद देते रहेंगे।"
“इसी के साथ, हम मीडिया और आम जनता से भी अपील करते हैं कि वो हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मामले पर ये हमारा एकमात्र बयान होगा और हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
बात दें कि कई महीनों से आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानेटकर की शादी में परेशानी की अफवाहें चर्चा बटोर रही थीं। 2025 के आखिर में ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन उस समय कपल ने इन अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। हालांकि, उर्मिला कानेटकर ने पहले एक इंटरव्यू में इन चर्चाओं पर बात की थी और कहा था कि वो सोशल मीडिया पर होने वाली "नेगेटिव" बातों को तवज्जो नहीं देतीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि लोगों को ऑनलाइन पढ़ी या सुनी हर बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानेटकर की प्रेम कहानी 2006 में 'शुभ मंगल सावधान' के सेट पर शुरू हुई थी। आदिनाथ के पिता महेश कोठारे द्वारा निर्देशित यह फिल्म उर्मिला के एक्टिंग करियर की पहली फिल्म भी थी। कपल ने 2011 में शादी की। सात साल बाद 2018 में उनकी बेटी जिजाह का जन्म हुआ। उर्मिला ने 'दुनियादारी', 'मला आई व्हायची!' और 'ती सध्या काय करते' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता, साथ ही हिंदी और तेलुगु सिनेमा में भी प्रोजेक्ट्स किए। दूसरी ओर, आदिनाथ ने एक एक्टर और फिल्ममेकर दोनों के तौर पर अपनी पहचान बनाई और मराठी सिनेमा के सबसे जाने-माने नामों में से एक बन गए।
आदिनाथ कोठारे के पास आगे कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं। जल्द ही वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में भरत की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जबकि हंसल मेहता की 'गांधी टॉक्स' भी उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में शामिल है।