Ranveer Singh Struggling Days: कास्टिंग काउच की वो गंदी डिमांड, जिसे रणवीर सिंह ने 16 साल तक अपने दिल में दबाए रखा, बॉलीवुड की उन कड़वी हकीकतों में से एक है जो अक्सर छुपी रहती हैं।
Ranveer Singh Struggling Days: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने हिंदी सिनेमा में नई कीर्तिमान स्थापित किया है। बता दें, ये फ्रैंचाइजी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रणवीर सिंह ने इस दशक में खुद को सबसे बड़े स्टार के रूप में अपना नाम दर्ज किया है। फिल्म 'धुरंधर' रणवीर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गई है और फैंस उन्हें बॉलीवुड का 'धुरंधर' कहने लगे हैं।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फिल्मी सफर की शुरुआत आसान नहीं थी। इंडस्ट्री में आने से पहले उन्हें कई संघर्षों का सामना करना पड़ा था। 2010 में यश राज फिल्म्स के साथ उन्हें पहला मौका मिला, लेकिन इस दौरान उन्हें कास्टिंग काउच जैसी नाइंसाफी का सामना भी करना पड़ा। बता दें, जूम में रणवीर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि एक कास्टिंग एजेंट ने उनसे गंदी डिमांड रखी थी।
इतना ही नहीं, रणवीर ने याद किया कि वो कास्टिंग एजेंट उनके घर पर मिला। जब रणवीर ने अपना पोर्टफोलियो दिया, तो उस एजेंट ने उसे देखा तक नहीं। उसने कहा, "तुम्हें स्मार्ट और सेक्सी होना होगा, जो स्मार्ट और सेक्सी होते हैं वे जल्दी आगे बढ़ते है, तुम भी हो सकते हो।" फिर उसने एक डिमांड रखते हुए कहा कि वे उसे छूना चाहते हैं। रणवीर ने इसका सख्ती से विरोध किया। उन्होंने बताया कि ये अनुभव उनके लिए शॉकिंग था, लेकिन उन्होंने खड़ा होकर सामना किया।
रणवीर ने इस घटना को एक तरह से 'एक्टिंग ऑब्जर्वेशनल एक्सरसाइज' में तब्दील कर दिया। उन्होंने उस कास्टिंग एजेंट को एक किरदार और घिनौना शख्स की तरह देखा ताकि भविष्य में अगर ऐसा कोई रोल मिले तो वे उसे अच्छी तरह निभा सकें, जिसे उन्होंने 'पागलपन भरा' बताया।
अब रणवीर सिंह फिल्मी दुनिया में 16 साल पूरे कर चुके हैं और उनकी नई फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने सिर्फ एक हफ्ते में ही वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हो रही है और वे इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार हैं।