मनोरंजन

ऐसी लड़कियों की वजह से रेप…रैपर ने खुशी मुखर्जी की अधनंगे कपड़ों पर दिया विवादित बयान, मचा बवाल

Rapper Controversial Statement On Khushi Mukherjee: बोल्ड कपड़ों के लिए जानी जाने वालीं खुशी मुखर्जी को लेकर रैपर ने विवादित बयान दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Mar 06, 2026
Rapper Controversial Statement On Khushi Mukherjee (सोर्स- एक्स)

Rapper Controversial Statement On Khushi Mukherjee: सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर सेलिब्रिटीज के फैशन और स्टाइल को लेकर बहस छिड़ जाती है। हाल ही में अभिनेत्री और रियलिटी शो स्प्लिट्सविला की पूर्व कंटेस्टेंट खुशी मुखर्जी एक बार फिर अपने बोल्ड आउटफिट को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

इस बार मामला और ज्यादा बढ़ गया जब एक रैपर ने उनके कपड़ों पर टिप्पणी करते हुए एक विवादित बयान दे दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें

कियारा के बिकिनी सीन पर विवादित टिप्पणी को लेकर ‘रामू’ ने दी सफाई, राम गोपाल वर्मा बोले- वो तो तारीफ…

मुंबई में स्पॉट होने के बाद मचा हंगामा (Rapper Controversial Statement On Khushi Mukherjee)

दरअसल हाल ही में खुशी मुखर्जी को मुंबई में एक बेहद बोल्ड ड्रेस में स्पॉट किया गया था। उनका ये आउटफिट सामने से काफी रिवीलिंग रहा। वायरल वीडियो में देखा गया कि खुशी बार-बार अपने कपड़ों को ठीक करती नजर आ रही थीं ताकि कैमरे के सामने कोई असहज स्थिति न बन जाए।

वीडियो में वो ब्लैक थॉन्ग के साथ एक बोल्ड लुक में दिखाई दीं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने इसे उनका पर्सनल स्टाइल बताते हुए समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने इसे ‘अत्यधिक बोल्ड’ और ‘अशोभनीय’ बताया।

रैपर सैंटी शर्मा का विवादित बयान (Rapper Controversial Statement On Khushi Mukherjee)

इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रैपर सैंटी शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि इस तरह के कपड़ों और कंटेंट का समाज पर गलत असर पड़ता है।

रैपर ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस तरह की चीजें सोशल मीडिया पर फैलने से युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि इंटरनेट पर बच्चे भी मौजूद होते हैं, इसलिए ऐसा कंटेंट साझा करते समय जिम्मेदारी बरतनी चाहिए।

'ऐसी लड़कियों की वजह से ही रेप होते हैं'

हालांकि उनके बयान का सबसे विवादित हिस्सा वह था जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसी लड़कियों की वजह से ही रेप होते हैं। इस टिप्पणी के सामने आते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील बताया।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

सैंटी शर्मा के बयान के बाद इंटरनेट पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को लेकर जिम्मेदारी होनी चाहिए।

वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इस बयान की आलोचना की और कहा कि किसी महिला के कपड़ों को अपराध से जोड़ना गलत मानसिकता को दर्शाता है। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि किसी भी तरह की हिंसा या अपराध के लिए महिलाओं के कपड़ों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

खुशी मुखर्जी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

इस पूरे विवाद पर अभी तक खुशी मुखर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले भी वह कई बार अपने बोल्ड फैशन को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। खुशी ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने फैशन और स्टाइल के लिए हॉलीवुड से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने जेनिफर लोपेज, पेरिस हिल्टन और मॉडल इरिना शायक जैसी इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज को अपना स्टाइल आइकन बताया था।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अपने-अपने नजरिए से इस विवाद पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

विवादित वीडियो के बाद सच में गायब हो गए अनुराग डोभाल? माता-पिता के सिर पर फोड़ा ठीकरा

Published on:
06 Mar 2026 07:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर