मनोरंजन

‘मैंने खून का स्वाद चखा है!’ पहली 100 करोड़ हिट के बाद बीना भाभी का बदला अंदाज, करण जौहर की तारीफ ने बढ़ाई खुशी

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ रसिका दुग्गल की पहली 100 करोड़ क्लब वाली फिल्म बन गई है। करण जौहर की तारीफ और फिल्म की सफलता पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की।
3 min read
Sep 11, 2026
Rasika Dugal
बीना भाभी का बदला अंदाज (सोर्स: x-@Russel_Olaf/@netamakerIndia)

Mirzapur The Movie: मिर्जापुर: द मूवी’ इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और अब इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। इस फिल्म के साथ एक खास उपलब्धि एक्ट्रेस रसिका दुग्गल के नाम भी जुड़ गई है। ‘मिर्जापुर’ उनके करियर की पहली फिल्म है, जिसने उन्हें 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचाया है।

अपनी इस उपलब्धि को लेकर रसिका काफी खुश हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ऐसा अक्सर नहीं होता और वह इसके लिए खुद को शुक्रगुजार मानती हैं। हालांकि, इस बार उनके लिए सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर मायने नहीं रखते थे। उन्हें उन फैंस के प्रति भी जिम्मेदारी महसूस हो रही थी, जो पिछले आठ साल से ‘मिर्जापुर’ की टीम को लगातार प्यार दे रहे हैं।

‘मैं चाहती थी कि फैंस खुश हो जाएं’

रसिका ने बताया कि आमतौर पर किसी प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद वह उसके नतीजे को लेकर दबाव महसूस नहीं करतीं, लेकिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मामले में उन्हें फैंस की उम्मीदों का एहसास था। उन्होंने कहा कि वह चाहती थीं कि 8 साल से उन्हें फॉलो कर रहे दर्शक फिल्म देखकर खुश हों। उनके मुताबिक, सिर्फ पुराने फैंस ही नहीं बल्कि कई और लोग भी फिल्म से खुश हुए हैं। रसिका ने इसे अपने लिए बेहद अच्छा हफ्ता बताया।

स्ट्रीमिंग की दुनिया में लंबे समय तक काम करने वाली रसिका बड़े पर्दे पर फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि किसी भी स्क्रीन पर काम करने का मौका उनके लिए खास है, लेकिन थिएटर का अपना अलग ही माहौल होता है। उन्हें लगता है कि इतने सालों की मेहनत अब बड़े पर्दे पर एक खूबसूरत तरीके से दर्शकों के सामने आ रही है।

‘सांसों की माला’ को लेकर भी एक्साइटेड हैं रसिका

फिल्म में रसिका के लिए खास आकर्षण ‘सांसों की माला पे’ गाना है। यह गाना उनकी बीना त्रिपाठी और उनके प्रेमी से जुड़े अहम क्लाइमेक्स सीक्वेंस का हिस्सा है।

रसिका ने बताया कि वह सालों से नुसरत फतेह अली खान की आवाज में इस गाने को सुनती रही हैं। ऐसे में इसका नया रेंडिशन उन्हें बेहद खूबसूरत लगा। उनके मुताबिक, इतना लोकप्रिय गाना, जिससे लोगों की पुरानी यादें जुड़ी हों, उसे फिल्म के एक अहम सीन में इस्तेमाल करना आसान नहीं होता, लेकिन गाने ने उस पूरे हिस्से को खूबसूरती से जोड़ दिया।

मसाला एंटरटेनर का हिस्सा बनना था सपना

रसिका ने यह भी बताया कि वह हमेशा से एक ऐसी मसाला एंटरटेनर फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन इसके लिए उन्होंने अलग से कोई योजना नहीं बनाई थी। उन्हें उम्मीद थी कि कभी ऐसा मौका मिलेगा और आखिरकार वो मौका ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ आया। वो कहती हैं कि भारतीय सिनेमा में जिन तमाम चीजों को दर्शक सालों से पसंद करते आए हैं, उन सभी एलिमेंट्स वाली फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए खास अनुभव है।

‘बॉक्स ऑफिस नंबर्स मेरी वोकैबुलरी में शामिल हो गए’

रसिका ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर बात करना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा। लेकिन अब फिल्म के नंबर उन्हें एक्साइट कर रहे हैं।

हाल ही में करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर’ की तारीफ की थी। रसिका के लिए इंडस्ट्री के उन लोगों से तारीफ मिलना खास है, जिनकी फिल्में उन्होंने देखी, दोबारा देखी और याद रखी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्हें लगातार कई लोगों के मैसेज मिले हैं।इसी बात पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब वह थोड़ी लालची हो गई हैं। अगर दो घंटे तक कोई मैसेज नहीं आता तो उन्हें अजीब लगने लगता है। इसके बाद रसिका ने मजाक में कहा, “मैंने खून का स्वाद चखा है!”

Updated on:
11 Sept 2026 04:15 pm
Published on:
11 Sept 2026 04:15 pm
Also Read
View All
‘गुजरात बांग्लादेश में है या पाकिस्तान में?’, दिल्ली छोड़कर गुजरात में नेशनल अवॉर्ड समारोह के होने पर परेश रावल ने दिया बयान

14 हफ्तों के ब्रेक के बाद, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर की वापसी, मेकर्स ने शेयर किया प्रोमो

तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव की लड़ाई में कूद पड़े करण कुंद्रा, बोले- पूरे हिंदुस्तान में पहुंचा मेरे घर का क्लेश

VIPs को SIR नोटिस, विजय देवरकोंडा-समांथा, महेश बाबू, VVS लक्ष्मण समेत कई नाम शामिल

‘बीवी पीछे बैठी थी और पति मुझसे फ्लर्ट कर रहा था’, कशिश कपूर ने इंडस्ट्री के रिश्तों पर खोली पोल? यूजर्स ने पुराने बयान दिलाए याद