मनोरंजन

रवीना टंडन और नाटू नाटू के कंपोजर एमएम कीरावाणी होंगे पद्म पुरस्कार से सम्मानित, लिस्ट जारी

Raveena Tandon and M.M. Keeravani Nominated for Padma Awards 2023 : इस साल के पद्मश्री सम्मान के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और साउथ फिल्म आरआरआर के कंपोजर एमएम कीरावाणी को चुना गया है।
2 min read
• •
Jan 26, 2023
raveena_tandon_and_mm_keeravani_nominated_for_padma_awards_2023.jpg

Padma Shri Award 2023 : 74वें गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले साल 2023 के पद्म पुरस्कारों की लिस्ट (Padma Shri Award 2023) जारी कर दी गई है। इस साल कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और साउथ इंडियन फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के म्यूजिक कंपोज़र एमएम कीरावाणी (M.M. Keeravani) के नाम भी शामिल हैं। इस बीच पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में नाम शामिल होने पर रवीना टंडन ने खुशी और आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने काम की कद्र करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का धन्यवाद किया है। साथ ही इसका श्रेय एक्ट्रेस ने अपने पिता को दिया है।

जाहिर है कि पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाते हैं। इस बार लिस्ट में पद्मश्री के लिए रवीना टंडन का नाम नॉमिनेट किया गया है। यह खबर आते ही एक्ट्रेस खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी खुशी का इजहार कर रही हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के अन्य लोग भी एक्ट्रेस को इतना बड़ा सम्मान मिलने के लिए उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

रवीना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं.. धन्यवाद, भारत सरकार, मेरे काम और योगदान, मेरे जुनून और उद्देश्य- सिनेमा और कला को स्वीकार करने के लिए, जिसने मुझे न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि इससे परे भी काम करने का मुझे मौका दिया.. मैं इसका श्रेय अपने पिता को देती हूं..'!!

रवीना टंडन के अलावा पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के म्यूजिक कंपोज़र एमएम कीरावाणी का नाम भी नॉमिनेट किया गया है। जाहिर है कि RRR पूरी दुनिया में अपनी सफलता के झंडे गाढ़ रही है। पिछले दिनों ही फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' के लिए कीरावाणी को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने इस गाने का म्यूजिक तैयार किया था। वहीं 'नाटू-नाटू' गाने को इस बार ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के लिए भी नॉमिनेट किया गया है।

इसके अलावा प्रसिद्ध तबलावादक और संगीतकार जाकिर हुसैन (Zakir Husain) को भी इस साल पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संगीत के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए इससे पहले उन्हें साल 1988 में पद्मश्री और 2002 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

Published on:
26 Jan 2023 09:40 am
Also Read
View All
‘राम-सीता’ पर टिप्पणी को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा निशाने पर, हैदराबाद शो पर बजरंग दल ने दी खुली चेतावनी

‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘जंतर-मंतर को बचाते-बचाते पूरे दिल्ली को जंतर-मंतर बना दिया’, प्रकाश राज का ध्रुव राठी के किडनैपिंग वाले दावे के बाद फूटा गुस्सा

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास