मनोरंजन

खम्मा घणी, राजस्थान…IPL 2026 से पहले रवींद्र जडेजा ने ‘धुरंधर’ अंदाज में मारी एंट्री, VIDEO वायरल

IPL 2026 Indian Premier League Video: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की वापसी पर क्रिकेटर और सभी के पसंदीदा खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने जोरदार और धुरंधर अंदाज में स्वागत किया है। उनका ये स्वागत वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जडेजा ने अपनी खेल भावना और टीम के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

2 min read
Mar 11, 2026
रवींद्र जडेजा (सोर्स: IMDb)

IPL 2026 Indian Premier League Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रवींद्र जडेजा की राजस्थान रॉयल्स में कमबैक को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में शामिल हुए जडेजा का टीम के खिलाड़ी और स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया। बता दें, फ्रैंचाइजी ने इस अवसर का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें जडेजा को फिल्म 'धुरंधर' के एक फेमस सीन के अंदाज में दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें

मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई…प्रोड्यूसर की इस हरकत से अदा शर्मा हुई परेशान, काम ना मिलने पर इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

फिल्म 'धुरंधर' के थे ये डायलॉग

इस वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि जडेजा कार से उतरते हैं और स्टेज पर जाते हुए कहते हैं, "खम्मा घनी, राजस्थान," जो कि फिल्म 'धुरंधर' के किरदार अक्षय खन्ना के डायलॉग 'अस्सलामुअलैकुम ल्यारी' जैसा अंदाज था। ये पैसंन और मस्ती से भरा स्वागत जडेजा के लिए स्पेशल मोमेंट साबित हुआ।

इतना ही नहीं, रवींद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स में वापसी उनके क्रिकेट करियर के लिए अहम है। उन्होंने पहली बार IPL में 2008 और 2009 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेलते हुए टीम को पहला IPL खिताब जीतने में मदद की थी, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न की कप्तानी थी। इसके बाद जडेजा ने 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए टीम को तीन IPL खिताब दिलाए और 12 सीजन तक CSK का हिस्सा रहे।

जडेजा राजस्थान रॉयल्स में एक खास ट्रेंड डील के तहत लौटे

लेकिन इस बार जडेजा राजस्थान रॉयल्स में एक खास ट्रेंड डील के तहत लौटे हैं। इस डील में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स चले गए, जबकि जडेजा और सैम कुरेन राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए। बता दें, IPL 2026 के लिए टीम की कप्तानी को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां भी रही। कई लोगों को उम्मीद थी कि जडेजा राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन बनेंगे, लेकिन फ्रैंचाइजी ने रियान पराग को इस सीजन का कप्तान चुना है, जो कुछ फैंस के लिए एक बड़ी खबर बनी। साथ ही, रवींद्र जडेजा की वापसी राजस्थान रॉयल्स के लिए नई उम्मीदें लेकर आई है।

Updated on:
11 Mar 2026 11:26 am
Published on:
11 Mar 2026 11:23 am
Also Read
View All

अगली खबर