2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जडेजा निकले हीरो! अक्षय कुमार को माना जा रहा भारत की हार का जिम्मेदार? लोग कर रहे ये दावे

IND vs ENG Ravindra Jadeja Hero: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा है। अब रविंद्र जडेजा को जहां एक तरफ हीरो माना जा रहा है तो वहीं विलेन अक्षय कुमार को बना दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 15 Jul 2025, 12:45 PM IST

IND vs ENG Ravindra Jadeja Hero

भारत ने इंग्लैंड को हराया

Ravindra Jadeja Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का मुकाबला देखने लॉर्ड्स पहुंचे थे। इस दौरान उनके फैंस खिलाड़ी कुमार की लुक पर कमेंट कर रहे हैं वहीं कुछ उन्हें कूल और हैंडसम बता रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भारत की हार का ठीकरा अब एक्टर पर फोड़ दिया है। जहां एक तरफ लोग जडेजा को हीरो बता रहे हैं तो वहीं हीरो अक्षय कुमार को विलेन कह रहे हैं।

अक्षय कुमार पर लोग फोड़ रहे भारत की हार का ठीकरा (Ravindra Jadeja Akshay Kumar)

अक्षय कुमार इस दौरान दोनों स्टार्स पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के पास बैठे नजर आए। वीआईपी बॉक्स में बैठे अक्षय कुमार अपनी पत्नी के साथ मैच का आनंद लेते दिखे। ऐसे में जब तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हराया, तब अक्षय कुमार वहां मौजूद थे। अब भारत के मैच हारने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता की मौजूदगी को मैच के लिए सही नहीं बताया है। वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि भारत उस मैच को नहीं जीत सकता जहां पर अक्की मौजूद हों।

भारत को इंग्लैड ने तीसरा टेस्ट मैच हराया (IND vs ENG Test Match)

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “भारत उस समय जरूर मैच हारता है जब अक्षय कुमार भारत का सपोर्ट करने के लिए आते हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “भारत ऐसे एक भी मैच नहीं जीत सका जहां स्टेडियम में अक्षय कुमार मौजूद रहें...।”

सोशल मीडिया पर भारत की हार का जिम्मेदार लोगों ने अक्षय कुमार को ठहराया

एक अन्य यूजर्स ने लिखा, “अक्षय कुमार रवींद्र जडेजा की बायोपिक की तैयारी के लिए वहां पहुंचे थे। एक और यूजर ने लिखा, “अगर भारत के लिए जडेजा ये मैच जीतते, तो बायोपिक में अक्षय कुमार लीड रोल निभाएंगे।” एक यूजर ने लिखा, “वह 57 की उम्र में 40 के दिख रहे हैं। अक्षय कुमार के लिए उम्र बस एक नंबर है।” वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि जडेजा कल के हीरो हैं और उन्होंने आखिरी दम कर इंडिया को मैच जिताने की कोशिश की है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन