
Actor Dheeraj Kumar (Source: Patrika)
Actor Dheeraj Kumar In ICU: दिग्गज कलाकार मनोज कुमार की मौत के बाद एक और बड़ी खबर आ रही हैं। फेमस प्रोड्यूसर और एक्टर धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को निमोनिया हुआ था। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वे आईसीयू है और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
80 साल के धीरज कुमार की हालत हॉस्पिटल में सोमवार को काफी बिगड़ गई थी। इस बीच एक आधिकारिक बयान में उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “धीरज कुमार डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। परिवार उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है और सभी से इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने का आग्रह भी करते हैं।”
धीरज कुमार ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कई मूवी और टीवी सीरियलों को प्रोड्यूस भी किया है। उन्होंने 1965 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड की कई मूवीज में काम किया है। उन्होंने 1970 से 1984 के बीच करीब 21 पंजाबी फिल्मों में किया है। फिर उन्होंने खुद की प्रोडक्शन कंपनी क्रिएटिव आई के नाम से खोली, जिसे वे चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने।
वहीं, धीरज कुमार की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने दीदार, रातों का राजा, बहारों फूल बरसाओ, हीरा पन्ना, शराफत छोड़ दी मैंने, रोटी कपड़ा और मकान, सरगम, मांग भरो सजना, क्रांति, पुराना मंदिर, कमर युद्ध, बेपनाह, स्वामी जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस क्रिएटिव आई के बैनर तले कई टीवी सीरियलों का निर्माण भी किया। उन्होंने ‘कहां गए वो लोग’, ‘अदालत’, ‘संसार’, ‘धूप छांव’, ‘श्री गणेश’, ‘सच’, ‘जाने अनजाने’, ‘क्या मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘मिली’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘मन में है विश्वास’, ‘मायका’, ‘ये प्यार ना होगा कम’ सहित कई शोज प्रोड्यूज और डायरेक्ट किए हैं।
Updated on:
15 Jul 2025, 9:28 AM IST
Published on:
15 Jul 2025, 9:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.