मनोरंजन

तीन साल बाद शूटिंग पर लौटकर इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती, लोग बोले- अगला टारगेट कौन होगा

Rhea Chakraborty Trolled : रिया चक्रवर्ती अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस प्रोजक्ट के जरिए वे तीन साल बाद शूटिंग सेट पर लौटी हैं, जिसकी खुशी उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए जाहिर की है। हालांकि इस वीडियो पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।
2 min read
• •
Apr 14, 2023
rhea_chakraborty_get_emotional_returning_to_shooting_after_3_years_users_trolled_her_for_sushant_singh_rajput_controversy.png

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) डेथ केस में फंस चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एक बार फिर सुर्खियों में है। रिया जल्द ही एक प्रोजक्ट में नजर आने वाली हैं। जिसके लिए उन्होंने पूरे तीन साल बाद शूटिंग सेट पर वापसी कर रही हैं। इतने लंबे समय के बाद काम पर लौटीं एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल हो गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

जाहिर है कि रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था। हाल ही में एमटीवी ने अपने स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'रोडीज' के नए सीजन का प्रोमो शेयर किया था। प्रोमो में चैनल ने रिया चक्रवर्ती को नई गैंग लीडर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया था। वहीं रिया ने भी रोडीज के सेट से एक पोस्ट शेयर किया है।

पोस्ट को शेयर करते हुए रिया ने तीन सालों के लंबे समय के बाद काम पर लौटने की खुशी जताई। साथ ही रिया कुछ इमोशनल भी नजर आईं। वीडियो में उन्होंने कहा कि तीन सालों के लंबे वक्त के बाद वो एक बार शूटिंग सेट पर पहुंची हैं। वैनिटी वैन देखी है, उनका हेयर और मेकअप किया जा रहा है तो वो बेहद खुश हैं। ब्रम्हांड ने उनके लिए सब कुछ बदल करके रख दिया है और वो एक बार फिर लौट आई हैं।

अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए रिया ने पोस्ट लिखा, 'मैंने इसके लिए बहुत लंबा इंतजार किया। सेट पर एक बार फिर वापसी, काम पर वापस लौटने की खुशी को बयां नहीं कर सकती। मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है, अच्छा काम करने के लिए तैयार हूं। आप सभी का प्यार और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया। समय कठिन था, लेकिन आप सभी का प्यार सच्चा है।'

रिया चक्रवती की पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। जिसे लेकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनको ट्रोल कर रहे हैं। रोडीज के कॉन्सेप्ट पर बात करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, रोडीज में होने के लिए आप में कोई खास बात होनी चाहिए। प्लस वाला टैलेंट होना चाहिए। प्लस वाली बात होनी चाहिए। इसमें क्या है भाई।'

वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'सेट पर वापसी कर ली, किसी और को मारने के लिए।' वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'आपने सुशांत सर को क्यों मारा।' वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा, 'अगला विकेट कौन है।' इस तरह से कमेंट के जरिए लोग रिया चक्रवर्ती को ट्रोल कर रहे हैं।

Published on:
14 Apr 2023 02:15 pm
Also Read
View All
‘कूली’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ हुए हादसे पर एक्शन डायरेक्टर पप्पू वर्मा ने दिया बयान, बोले- पहली फिल्म में ही इतने बड़े सुपरस्टार को मार दिया

‘पासपोर्ट से कुछ साबित नहीं होता, धुरंधर के टिकट दिखाओ’, ध्रुव राठी पर जाकिर खान का तंज वायरल

कैंसर से जंग पर छलका सोनाली बेंद्रे का दर्द, बोलीं- मैंने अपनी बॉडी को प्यार से संभाला

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई पटौदी लाइब्रेरी की झलक, कैप्शन पढ़कर फैंस बोले- ‘असली वाला है ये’

Rise And Fall 2 छोड़कर जा रहे तेज प्रताप यादव, बोले- ‘कुछ मजबूरियां हैं, जाना पड़ेगा’, शहजाद से लेकर स्वरा भास्कर तक का किया जिक्र