अपने साथ हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए ध्रुव राठी ने बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर में सो रहे थे। उनके मुताबिक, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो बाहर कई लोग मौजूद थे। ध्रुव का आरोप है कि करीब 20 लोग घर में दाखिल हुए और सीधे उनके बेडरूम तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ समझने या प्रतिक्रिया देने का मौका नहीं मिला और उन्हें घर से घसीटकर बाहर ले जाया गया। इसके साथ ही, ध्रुव राठी ने कहा कि वो देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने अपने वीडियो का अंत ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ किया। वहीं, जाकिर खान के कमेंट के बाद ध्रुव की पासपोर्ट रील और ‘धुरंधर’ के टिकट दिखाने वाले उनके तंज को लेकर चर्चा तेज हो गई है।