12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई पटौदी लाइब्रेरी की झलक, कैप्शन पढ़कर फैंस बोले- ‘असली वाला है ये’

Saif Ali Khan Instagram: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए पटौदी लाइब्रेरी की तस्वीरें शेयर कीं। करीना कपूर खान उन्हें फॉलो कर रही हैं। जानें पहली पोस्ट पर फैंस ने क्या कहा और उनकी अगली फिल्में कौन-सी हैं।
2 min read
Google source verification
Saif Ali Khan Instagram Debut

सैफ अली खान की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल (सोर्स: IMDb)

Saif Ali Khan First Post: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपना वेरिफाइड अकाउंट बनाया है। खास बात यह है कि सैफ फिलहाल सिर्फ अपनी पत्नी करीना कपूर खान को फॉलो कर रहे हैं। वहीं, उनकी पहली पोस्ट भी किसी फिल्म या परिवार के बारे में नहीं, बल्कि ‘पटौदी लाइब्रेरी’ को लेकर है।

सैफ अली खान की पहली पोस्ट में क्या खास है?

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट में ‘पटौदी लाइब्रेरी’ की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “पटौदी लाइब्रेरी किताबों को उनके कवर से आंकना।”

एक्टर की इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा। रविवार को अकाउंट बनाने के बाद सोमवार को उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। सैफ की पहली पोस्ट का अंदाज उनके फैंस को पसंद आ रहा है और अब लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह आगे किस तरह की तस्वीरें और वीडियो शेयर करेंगे।

सैफ के इंस्टाग्राम डेब्यू पर फैंस ने क्या कहा?

सैफ अली खान के इंस्टाग्राम पर आने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार वह आदमी आ गया, जो जेन-जी से पहले ही जेन-जी था।”

वहीं, दूसरे यूजर ने उनके कैप्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “कैप्शन पढ़कर ही समझ गया कि असली वाला है ये।” एक अन्य यूजर ने सैफ का स्वागत करते हुए लिखा कि वह जिस तरह खुद को संभालते हैं, उसका वह बड़ा प्रशंसक है। इन प्रतिक्रियाओं के बीच करीना कपूर खान का उन्हें फॉलो करना भी चर्चा में है।

‘हैवान’ के बाद अब इस फिल्म में दिखेंगे सैफ

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान को हाल ही में फिल्म ‘हैवान’ में देखा गया था। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आए थे। यह मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खास सफलता नहीं मिली। सैफ के आने वाले प्रोजेक्ट्स में ‘हम हिंदुस्तानी’ शामिल है। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

इसके अलावा, ‘रेस 4’ को लेकर भी चर्चाएं हैं। सैफ इससे पहले ‘रेस’ और ‘रेस 2’ में नजर आए थे, जबकि ‘रेस 3’ में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, ‘रेस 4’ को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग