मनोरंजन

‘दिल्ली की लड़कियों के पंख निकल आते हैं मुंबई आकर’, ऋचा चड्ढा ने क्यों कही मुंबई को लेकर ऐसी बात

Richa Chadha Musafiri: रिचा चड्ढा का कहना है कि दिल्ली की लड़कियां जब मुंबई आती हैं तो उन्हें 'पंख लग जाते हैं'; उन्होंने बताया कि उनके शो 'मुसाफिरी' में यह दिखाया जाएगा कि यह शहर महिलाओं के लिए क्यों सुरक्षित है।
2 min read
Sep 21, 2026
Richa Chadha Musafiri
ऋचा चड्ढा की फोटो। (फोटो सोर्स: instagram- therichachadha)

Richa Chadha Musafiri:ऋचा चड्ढा जल्द ही अपना नया शो ‘मुसाफिरी’ लेकर आ रही हैं, जिसमें मुंबई की अनसुनी कहानियां और महिलाओं के काम करने की परंपरा पर बात होगी। FPJ से बातचीत के दौरान रिचा चड्ढा ने बताया कि उनके ट्रैवल शो 'मुसाफिरी' का एक एपिसोड उन समुदायों पर आधारित होगा जिनकी महिलाएं 1850 के दशक के आखिर से ही काम के लिए घर से बाहर निकलने लगी थीं। इसे "बॉम्बे के कोली समुदाय को समर्पित" बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी भागीदारी ने दूसरों के लिए चीजें आसान बना दीं।

रिचा चड्ढा का ट्रैवल शो 'मुसाफिरी' 25 सितंबर से YouTube पर स्ट्रीम होगा

एक्ट्रेस रिचा चड्ढा अपने नॉन-फिक्शन ट्रैवल शो 'मुसाफिरी' के लिए तैयार हैं, जो 25 सितंबर, 2026 से YouTube पर स्ट्रीम होगा। इस शो में एक्ट्रेस शहर की कुछ ऐसी जगहों पर जाएंगी जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और उनके बारे में दिलचस्प और अनसुनी बातें भी बताएंगी। सोमवार (21 सितम्बर) को रिचा ने शो के दो एपिसोड की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।

FPJ के अनुसार, स्क्रीनिंग के बाद, रिचा ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि सीरीज के एक एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि मुंबई महिलाओं के लिए एक सुरक्षित शहर क्यों है।

जब एक्ट्रेस से दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होने के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया, तो रिचा ने कहा, "जब लड़कियां दिल्ली से मुंबई आती हैं तो उन्हें पंख लग जाते हैं। हमें लगता है कि हम शाम को घर से बाहर जा सकती हैं, टहल सकती हैं, शॉर्ट्स पहन सकती हैं, और रात के 3 बजे टैक्सी ले सकती हैं। यह बात मुंबई के इतिहास और पॉलिसी में ही बसी हुई है।"

कोली समुदाय को सम्मान

इस एपिसोड के बारे में बात करते हुए ऋचा ने बताया, "इस एपिसोड में हम देखेंगे कि किन समुदायों की महिलाओं को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिली। वो 1850 के दशक के आखिर से ही काम कर रही थीं। उनकी वजह से बाकी लोगों के लिए चीजें कितनी आसान हो गईं। असल में, यह बॉम्बे के कोली समुदाय को एक सम्मान है।"

'मुसाफिरी' का YouTube प्रीमियर

'मुसाफिरी' का प्रीमियर 'Phull Stop with Richa & Ali' नाम के YouTube चैनल पर होगा।

Updated on:
21 Sept 2026 06:34 pm
Published on:
21 Sept 2026 06:34 pm