मनोरंजन

एक फैसला बदलेगा पूरा गेम! ‘राइज एंड फॉल 2’ में पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच छिड़ी बहस, तेज प्रताप से भिड़े कंटेस्टेंट्स

Rise and Fall 2 Promo: ‘राइज एंड फॉल 2’ के प्रोमो में मनिष कश्यप और प्रियंका चाहर चौधरी की तेज प्रताप यादव से तीखी बहस देखने को मिली। फैसले और वर्कर्स को लेकर कंटेस्टेंट्स ने सवाल उठाए।
2 min read
• •
Sep 30, 2026
Rise and Fall 2 Promo
तेज प्रताप यादव से भिड़े कंटेस्टेंट्स (सोर्स: INSTAGRAM-riseandfall_primee)

Rise and Fall 2 Controversy: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में पावर गेम के साथ अब कंटेस्टेंट्स के बीच बहस भी तेज होती नजर आ रही है। शो के एक प्रोमो में मनीष कश्यप और प्रियंका चाहर चौधरी की तेज प्रताप यादव से तीखी बहस देखने को मिल रही है। इस दौरान पेंटहाउस और बेसमेंट में बंटे कंटेस्टेंट्स के बीच फैसले और पावर को लेकर टकराव होता दिख रहा है।

प्रोमो में मनीष कश्यप तेज प्रताप से कहते नजर आते हैं कि अगर वह ‘राइज एंड फॉल’ खेलने आए हैं तो गेम पर ध्यान दें। इसके बाद प्रियंका चाहर चौधरी भी बातचीत में शामिल होती हैं और तेज प्रताप के फैसले पर सवाल उठाती दिखाई देती हैं।

‘राइज एंड फॉल खेलने आए हो, वो खेलो’

प्रोमो में मनीष कश्यप तेज प्रताप से कहते हैं, “राइज एंड फॉल खेलने आए हो, वो खेलो। पीछे बैठो जाकर।” इसके बाद माहौल और गरमा जाता है।

इसी दौरान तेज प्रताप के फैसले को लेकर भी सवाल उठाए जाते हैं। प्रोमो में उन्हें संबोधित करते हुए कहा जाता है, “तेजू भैया, आप मंत्री रहे हैं। सही डिसीजन लीजिए।” इसके बाद बहस में राजनीति का जिक्र भी आता है।

‘पॉलिटिक्स मत घुसाइए यहां’

बहस के दौरान एक कंटेस्टेंट तेज प्रताप से कहता है, “पॉलिटिक्स मत घुसाइए यहां। क्या पॉलिटिक्स कर रहे हैं आप यहां पे?” इसके बाद तेज प्रताप के फैसले और वर्कर्स के साथ उनके रवैये को लेकर सवाल उठाए जाते हैं।

प्रोमो में एक कंटेस्टेंट कहता सुनाई देता है, “तेजू भैया, कि आप मजदूरों पे अत्याचार कीजिएगा।” इस पर तेज प्रताप जवाब देते हैं, “हम क्या अत्याचार कर रहे मजदूर पे?” इसके बाद सामने से कहा जाता है, “आप इंसान हैं। आप मजदूरों पे अत्याचार नहीं कर”, हालांकि प्रोमो में बहस का पूरा संदर्भ सामने नहीं आया है।

पेंटहाउस और बेसमेंट में बंटे हैं कंटेस्टेंट

‘राइज एंड फॉल 2’ में कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स में बांटा गया है। पेंटहाउस और बेसमेंट की ये व्यवस्था शो के पावर गेम का अहम हिस्सा है। एक तरफ रूलर्स के पास ज्यादा सुविधाएं और फैसलों में भूमिका है, वहीं दूसरी तरफ वर्कर्स को अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

शो में वीरेंद्र सहवाग होस्ट की भूमिका में हैं। इस सीजन में गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, कायरा अनु, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप, तेज प्रताप यादव, इरीना रुदाकोवा और अनीश भगत नजर आ रहे हैं। अब तेज प्रताप यादव के फैसले को लेकर मनिष कश्यप और प्रियंका चाहर चौधरी के साथ हुई यह बहस शो में आगे किस तरह का मोड़ लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Updated on:
30 Sept 2026 12:34 pm
Published on:
30 Sept 2026 12:32 pm