19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजल राघवानी के आते ही ‘राइज एंड फॉल 2’ में बढ़ेगा मुकाबला, यूजर्स बोले- ‘अब मजा आएगा’

Kajal Raghwani Rise and Fall 2: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में एंट्री हो गई है। जानें शो में उनका पावर गेम, रूलर्स-वर्कर्स का मुकाबला और 26 सितंबर की रिलीज डिटेल।
less than 1 minute read
Google source verification
Kajal Raghwani

‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल राघवानी की एंट्री (सोर्स: Instagram-tellymasala)

Rise and Fall 2 Contestants: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। अब शो में भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी की एंट्री हो गई है। शो के मेकर्स ने उनके शामिल होने की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि काजल अब इस पावर गेम का हिस्सा बनेंगी।

‘राइज एंड फॉल’ में रूलर्स और वर्कर्स के बीच मुकाबला देखने को मिलता है। ऐसे में काजल की एंट्री के साथ शो में गेम और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

काजल राघवानी खेलेंगी पावर गेम

काजल राघवानी शो में पहुंचकर गेम की रणनीतियों का हिस्सा बनेंगी। यहां हर फैसला कंटेस्टेंट्स की स्थिति पर असर डाल सकता है और उन्हें पेंटहाउस से लेकर बेसमेंट तक का सफर करना पड़ सकता है।

मेकर्स ने काजल की एंट्री को पावर-पैक्ड अंदाज में पेश किया है। हालांकि, शो में उनका गेम किस तरह आगे बढ़ता है, यह आने वाले एपिसोड्स में ही देखने को मिलेगा।

26 सितंबर से प्राइम वीडियो पर शुरू होगा शो

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ को 26 सितंबर से प्राइम वीडियो पर मुफ्त में देखा जा सकेगा। शो में काजल राघवानी के अलावा कई अन्य कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे।

काजल की एंट्री के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह दिग्विजय राठी को देखना चाहते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “अब मजा आएगा।” कुछ लोगों ने काजल के शो में आने पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी दीं। अब देखना होगा कि ‘राइज एंड फॉल 2’ में काजल राघवानी किस तरह का गेम खेलती हैं और रूलर्स-वर्कर्स के इस मुकाबले में उनकी रणनीति क्या रहती है।