मनोरंजन

Riya Sen : Congress की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रिया सेन, राहुल गांधी संग तस्वीरें वायरल

Riya Sen : रिया सेन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में कुछ किलोमीटर तक मार्च किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2022, 1:35 PM IST
riya_sen_join_congress_bharat_jodo_yatra_in_maharashtra_with_rahul_gandhi.png
Riya Sen join Congress Bharat Jodo Yatra in Maharashtra with Rahul Gandhi

Riya Sen : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen) कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में (Congress Bharat Jodo Yatra) में शामिल हो गई हैं। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) की मौजूदगी में 'भारत जोड़ो यात्रा' को महाराष्‍ट्र चरण के दौरान ज्वाइन किया है। रिया सेन और राहुल गांधी की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान ट्विटर पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस राहुल गांधी के साथ बातचीत करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने कुछ किलोमीटर तक मार्च भी किया।

रिया सेन के भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने की जानकारी कांग्रेस की तरफ से शेयर किया गया है। इस वीडियो में रिया सेन (Riya Sen) टॉप और जींस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक गॉगल्स भी लगाए हुए हैं। जबकि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सफेद रंग की टी-शर्ट और बेज पैंट पहन रखी है।

गौरतलब है कि रिया सेन से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) में एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी शामिल हुईं थीं। जब वह हैदराबाद में भारत जोड़ी यात्रा के लिए उनके साथ शामिल हुई थीं। जाहिर है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने यात्रा की शुरुआत नांदेड़ जिले से की थी। वहीं राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह यात्रा के महाराष्ट्र चरण की शुरुआत करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मैराथन पदयात्रा पूरी की है।
दरअसल, कांग्रेस का मानना है कि इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी और 2024 के विधानसभा चुनाव में उसको फायदा होगा।

बता दें कि रिया सेन (Riya Sen) दिग्गज एक्ट्रेस मुनमुन (Munmun Sen) सेन की बेटी हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कमर्शियल फिल्म ‘स्टाइल’ से की थी। ये फिल्म 2001 में एन चंद्रा द्वारा निर्देशित कम बजट की कॉमेडी थी। वह 1998 में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘याद पिया की आने लगी’ में भी नजर आई थीं। रिया हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Updated on:
17 Nov 2022, 1:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’