मनोरंजन

आरजे महविश ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के पैनिक अटैक के नाटक पर किया खुलासा, लोग बोले- कहीं युजवेंद्र चहल तो नहीं

RJ Mahvash Post: आरजे महविश ने अपने एक वीडियो में एक्स बॉयफ्रेंड के नाटक को लेकर बात की है। जिसे लोग युजवेंद्र चहल बता रहे हैं और दोनों के रिश्ते पर बात कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 2:43 PM IST
RJ Mahvash Dig On Ex Boyfriend Panic attack drama netizens connect cricketer Yuzvendra Chahal
आरजे महविश ने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा (Photo Source- Instagram/@rj.mahvash)

Rj Mahvash Dig On Ex Boyfriend: भारतीय रेडियो जॉकी, कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और अभिनेत्री आरजे महविश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब भी वह उसे चीटिंग करते हुए पकड़ लेती थीं तो वह पैनिक अटैक का नाटक करने लगता था। जिसे लोग क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जोड़कर देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। क्योंकि जब चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुआ था तब आरजे महविश को तलाक की वजह बताया गया था। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। लेकिन अचानक खबर आई कि दोनों ने एक दूसरे से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।

आरजे महविश ने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा

आरजे महविश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब भी वह उसे किसी से मैसेज या बात करते पकड़ लेती थीं, तो वह नकली पैनिक अटैक आने का नाटक करने लगता था। महविश के मुताबिक, उसे लगता था कि उन्हें पता नहीं चल रहा है, इसलिए पकड़े जाते ही वह सांस फूलने और घबराहट की एक्टिंग करते हुए पानी मांगने लगता था।

महविश ने हंसते हुए कहा कि जब एक बार वह बाहर से पानी लेकर कमरे में लौटीं, तो कमरे के शीशे में रिफ्लेक्शन दिखता था कि वह बिल्कुल सामान्य तरीके से बैठा हुआ फोन स्क्रॉल कर रहा है। उन्होंने कहा कि जितना बड़ा मामला पकड़ा जाता था, उसकी आवाज और नाटक उतना ही बढ़ जाता था- गला पकड़ना, चिल्लाना और अजीब हरकतें करना।

झूठ बोलने के अजीब पैंतरे और जाते-जाते दिया गया डायलॉग

आरजे महविश ने आगे बताया कि उसे लगता था कि झूठ बोलते समय आंखों में आंखें डालकर देखने से बात सच लगेगी, लेकिन इस चक्कर में वह पलक झपकाना तक भूल जाता था। उनके अनुसार, जैसे ही माहौल थोड़ा शांत होता या वह कह देतीं कि चलो कोई बात नहीं, मैसेज ही तो थे, वह कुछ ही मिनटों में बिल्कुल सामान्य होकर घूमने-फिरने लगता था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

सबसे मजेदार मोड़ उन्होंने आखिर में बताया कि इतनी बार माफ करने के बावजूद जाते-जाते उसने यह कह दिया कि उन्हें उसके जैसा लड़का नहीं मिलेगा, जिस पर महविश ने चुटीले अंदाज में पलटवार किया कि उन्हें भला कौन सा 'बम्बई' आना है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और कई लोग पूछते नजर आ रहे हैं कि कहीं यह इशारा युजवेंद्र चहल की ओर तो नहीं है।

एक सोशल मीडिया एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कहीं आप युजवेंद्र चहल की बात को नहीं कर रही?" दूसरे ने युजवेंद्र चहल का नाम लिखकर हंसेन वाला इमोजी बनाया। एक और ने लिखा, "वह आपकी अटेंशन चाहता था ताकि आप उसे छोड़कर न जाओ।" वही, कई लोग हैं जो युजवेंद्र चहल की फोटो शेयर कर उन्हें महविश का एक्स बॉयफ्रेंड बता रहे हैं।

Updated on:
27 Nov 2026, 2:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

‘पितृसत्ता का चरम रूप, ब्रेनवॉशिंग की हद!’ पाकिस्तानी ड्रामा ‘दर-ए-नजात’ पर भड़कीं महिलाएं, बोली-‘इतना महिला-विरोधी शो कैसे पसंद आ रहा है’

‘द्रोहकाल’ के सेट पर ‘बरखुरदार’ कहकर क्यों मिले थे नसीरुद्दीन शाह, मनोज ने बताई पहली मुलाकात की सच्चाई

कौन हैं शाम्भवी शर्मा जिन्होंने ससुर सुदेश बेरी पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब एक्टर ने दिया करारा जवाब

‘लॉलीपॉप खाएगी’, ‘कैरेक्टर ढीला है’, बिग बॉस 20 में दोस्ती के नाम पर हुई ऐसी बयानबाजी कि टूट गए रिश्ते, भड़के दर्शक