मनोरंजन

क्या सच में डेट कर रहे हैं समय रैना और फिल्म ’12th फेल’ की मेधा शंकर? साथ दिखने के बाद उड़ी अफवाहें

Samay Raina dating rumours: समय रैना और मेधा शंकर के डेट कर रहे होने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। दोनों को एक-दूसरे के साथ कुछ बार पब्लिकली देखा गया है, जिससे अफवाहें तेज हो गईं।
2 min read
Jun 29, 2026
Samay Raina
Samay Raina and Medha Shankr (instagram:_epic69)

Samay Raina dating rumours: कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना और फिल्म '12th फेल' से फेमस हुईं एक्ट्रेस मेधा शंकर एक बार फिर डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों के कथित तौर पर एक ही जगह पर नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब तक दोनों स्टार्स में से किसी ने भी इन अटकलों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

समय रैना और मेधा शंकर को हाल ही में साथ देखा गया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि समय रैना और मेधा शंकर को हाल ही में साथ देखा गया। इस पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने ये भी दावा किया कि पैपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग हो गए। हालांकि, वायरल वीडियो में दोनों एक ही लोकेशन पर दिखाई देते हैं, लेकिन उन्हें साथ चलते और किसी रिश्ते की पुष्टि करने वाला कोई सीन सामने नहीं आया है।

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इस कई यूजर्स का कहना है कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों एक ही इवेंट में नजर आए हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर हुई उनकी हल्की-फुल्की बातचीत और सार्वजनिक मौजूदगी को जोड़ते हुए उन्हें "नया कपल" तक कहना शुरू कर दिया है।

समय रैना और मेधा शंकर दोनों ने ही रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है

फिलहाल इन सभी दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समय रैना और मेधा शंकर दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में मौजूदा जानकारी केवल सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट, फैन चर्चाओं और ऑनलाइन अटकलों तक ही है। बता दें, जब तक दोनों में से कोई सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहता, तब तक इन खबरों को केवल अफवाह के तौर पर ही देखा जा रहा है।

मेधा शंकर की वर्कफ्रंट की बात करें तो '12th फेल' में अपने एक्टिंग से दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता था। इसके बाद वो 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में भी नजर आईं, जहां उनके काम को सराहा गया। तो दूसरी ओर, समय रैना अपने स्टैंड-अप कॉमेडी, डिजिटल कंटेंट और लाइव शोज के चलते लगातार चर्चा में बने रहते हैं। फिलहाल फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या दोनों इन वायरल डेटिंग अफवाहों पर कभी चुप्पी तोड़ेंगे या नहीं।

Updated on:
29 Jun 2026 02:35 pm
Published on:
29 Jun 2026 01:02 pm