मनोरंजन

Review : प्रेम से बंधी दिलकश कहानी…’सनम तेरी कसम’

वैलेंटाइन की दस्तक के साथ ही लव अफेयर्स का विषय बड़े परदे पर दिखाई देना शुरू हो गया है। इस बार लव और रोमांस की परिभाषा को समझाने के लिए

less than 1 minute read
Feature image
रेटिंग: 2.5

वैलेंटाइन की दस्तक के साथ ही लव अफेयर्स का विषय बड़े परदे पर दिखाई देना शुरू हो गया है। इस बार लव और रोमांस की परिभाषा को समझाने के लिए डायरेक्टर राधिका राव और विनय सप्रू दर्शकों के सामने 'सनम तेरी कसम' को लेकर आए हैं।

म्यूजिक वीडियो बनाने वाले इन डायरेक्टर्स ने अपने गानों को बड़ी रोचकता के साथ बनाया है कि पूरी फिल्म की कहानी को गढऩे में थोड़ी कसर छोड़ दी है।

नए चेहरे हर्षवर्धन राणे, मावरा होकेन को बॉलीवुड में लॉन्च करने के साथ डायरेक्टर्स ने इनकी एक्टिंग के साथ बहुत मेहनत की है।

फिल्म में दोनों एक्टर्स अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हुए हैं, लेकिन फिल्म की कहानी जरूरत से ज्यादा मुडऩे पर असरदार नहीं लगती है।

पाकिस्तान की एक्ट्रेस मावरा ने एक साउथ इंडियन लड़की का किरदार का बड़ी तल्लीनता के साथ पेश किया है और कुछ दृश्यों में वे हर्ष पर हावी भी हुई है। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक से शुरू होती है। इंदर (हर्षवर्धन राणे) को अपने जीवन की घटनाएं याद आती हैं।

जिस अपार्टमेंट में पार्थसारथी परिवार पहले से रहता है, वहीं इंदर रहने आ जाता है। इंदर की अलग जीवन शैली है, वह बहुत गुस्सैल है। पार्थसारथी के मुखिया जयराम से उसकी पहली मुलाकात भी भिडंत के साथ होती है।

इस दौरान इंदर की मुलाकात जयराम की बेटी सरस्वती से होती है। इन मुलाकातों में कुछ गलतफहमियां होती है। इसके बाद प्यार, रोमांस और बिछडऩे की कहानी शुरू होती है। हिमेश रेशमिया का म्यूजिक एवरेज है। फिल्म के अधिकतर गानों को पहले ही प्रशंसा मिल चुकी है। इनमें 'सनम तेरी कसम', 'तेरा चेहरा' और 'खींच मेरी फोटो' जैसे सॉन्ग्स शामिल है।



स्टार कास्ट : हर्षवर्धन राणे, मावरा होकेन
डायरेक्टर : राधिका राव और विनय सप्रू
प्रोड्यूसर: दीपक मुकुट
म्यूजिक डायरेक्टर: हिमेश रेशमिया
जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
Published on:
06 Feb 2016 01:20 pm