27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्तौडग़ढ़ में धातु के विपुल भंडार

तीन जगह पर कॉपर, लेड जिंक मिले, ई ऑक्शन, ई टेंडरिंग के लिए किए तीन ब्लॉक जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 29 Oct 2015, 2:24 PM IST

खनिज के क्षेत्र में समृद्ध चित्तौड़ जिले में धातु के विपुल भंडार भी मिले हैं। केन्द्रीय खान मंत्रालय की ओर से जिले के भूपालसागर उपखंड में बड़ी व गुर्जरों की भागल ब्लॉक एवं राशमी में रेवाड़ा ब्लॉक के लिए ई ऑक्शन व ई टेंडरिंग के लिए जारी किए गए हैं। भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर किए गए सर्वे में इन तीनों ब्लॉक में कॉपर, लेड, जिंक, सिल्वर, केडमियम के भंडार का पता चला है।

खेतड़ी से भी ज्यादा कॉपर
बताया गया कि चित्तौडग़ढ़ जिले में मिले इन मेटल खनिज ब्लॉक में कॉपर भी प्रचुर मात्रा में हैं। यहां मिलने वाला कॉपर झुंझुनूं जिले के खेतड़ी से भी ज्यादा होने का दावा किया गया है।

जिले के पहले धातु भंडार
चित्तौडग़ढ़ जिले में अब तक लाइम स्टोन, क्वार्ट्ज फेल्सपार, सोप स्टोन, रेड ऑकर, चुनाई पत्थर आदि खनिज की बहुतायत रही है। इन तीनों ब्लॉक में मिले धातु भंडार जिले के पहले धातु भंडार हैं, जो जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। इन ब्लॉक में इनका खनन शुरू होने के बाद क्षेत्र के समृद्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण की ओर से पूर्व में किए गए सर्वेक्षणों के आधार पर जिले के भूपालसागर उपखंड में बड़ी, गुर्जरों की भागल तथा राशमी के रेवाड़ा में धातु के प्रचुर मात्रा में होने का पता चला है। केन्द्रीय खान मंत्रालय की ओर से इन ब्लॉक में खनन के लिए ई ऑक्शन व ई टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ओपी जांगिड़, वरिष्ठ भू वैज्ञानिक, खान एवं भू विज्ञान विभाग चित्तौडग़ढ़