मनोरंजन

‘धर्म हमेशा अधर्म पर जीतेगा’, Ramayana ट्रेलर देखकर संदीप रेड्डी वांगा का रिएक्शन वायरल

Sandeep Reddy Vanga: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' के ट्रेलर पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने बड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, 'धर्म हमेशा अधर्म पर जीतेगा'।
2 min read
Jul 31, 2026
Sandeep Reddy Vanga
'रामायण' के ट्रेलर पर संदीप रेड्डी वांगा और ऋषभ शेट्टी ने किया रिएक्ट (IMDb)

Sandeep Reddy Vanga Statement on Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी सराहना मिल रही है। अब 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी नितेश तिवारी की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के विजुअल्स की तारीफ की।

'राम युग का आरंभ है'

संदीप रेड्डी वांगा ने 'रामायण' का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, "यह राम युग का आरंभ है।" उन्होंने आगे कहा कि ये सिर्फ एक ट्रेलर नहीं, बल्कि ऐसा संदेश है जो हमेशा याद दिलाता है कि "धर्म हमेशा अधर्म पर जीतेगा।" साथथ ही, उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। कई यूजर्स ने वांगा की बात से सहमति जताते हुए फिल्म के भव्य पैमाने की तारीफ की।

'रामायण' का ट्रेलर अपने विजुअल इफेक्ट्स, दमदार प्रोडक्शन डिजाइन और कलाकारों की परफॉर्मेंस की वजह से सुर्खियों में है। ट्रेलर में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर का शांत और इमोशनल अंदाज देखने को मिला है, जबकि साई पल्लवी ने सीता के रूप में अपनी सादगी और गरिमा से प्रभावित किया है।तो वहीं, रावण के किरदार में यश की दमदार एंट्री सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर दर्शकों के बीच लगातार बातचीत हो रही है। बता दें, फिल्म का एक बड़ा आकर्षण इसका सॉग भी है। ऑस्कर विजेता संगीतकार हैंस जिमर औरए.आर. रहमान ने पहली बार किसी भारतीय प्रोजेक्ट के लिए साथ काम किया है। ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर इसके भव्य दृश्यों को और दमदार बनाता है।

इतना ही नहीं, रणबीर कपूर के भगवान राम के रोल और यश के रावण के किरदार की तारीफ करते हुए, ऋषभ शेट्टी ने भी पोस्ट के जरिए कहा, “#RanbirKapoor भाई, आपने सच में राम की आभा और दिव्यता को महसूस करवाया। @TheNameIsYash सर, आपके हर एक शॉट ने मेरी आंखें और बड़ी कर दीं। मुझे लगता है कि कोई भी उस भूमिका को आपके जैसा न्यायपूर्वक नहीं निभा पाता। आपके शानदार अभिनय के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं।”

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश कर रहे हैं और फिल्म का पहला भाग दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। ट्रेलर को मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Updated on:
31 Jul 2026 06:24 pm
Published on:
31 Jul 2026 06:24 pm