मनोरंजन

भीड़ में पत्नी को संभालते दिखे Sanjay Dutt, जुड़वां बच्चों को करना पड़ा ट्रोलिंग का सामना!

Sanjay Dutt And Maanayata Kids Spotted: हाल ही में Sanjay Dutt भीड़ में अपनी पत्नी को संभालते हुए नजर आए, जिससे उनके फैंस ने उन्हें सराहा, लेकिन इसी बीच उनकी जुड़वां बच्चों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा, तो कई तारीफे भी मिली।

2 min read
Apr 04, 2026
Sanjay Dutt दिखे अपने परिवार के साथ (फोटो सोर्स: viralbhayani के Instagram के द्वारा)

Sanjay Dutt And Maanayata Kids Spotted: 'धुरंधर' स्टार संजय दत्त ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'धुरंधर' में चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म के रिलीज होते ही उनकी वाहवाही हो रही है। बता दें, इतने बड़े पर्दे पर दबंग खलनायक दिखने वाले संजय दत्त असल जिंदगी में एक जिम्मेदार और प्यार करने वाले परिवार के सदस्य भी हैं। वे हाल ही में अपनी पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ पैप्स को पोज देते नजर आए है।

ये भी पढ़ें

आप पद से हटाने की खबरों के बीच, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की लंदन वाली लव स्टोरी आई चर्चा में

आदर्श पति और परिवार के प्रति प्यार करने वाला इंसान

बीती रात एक्टर संजय दत्त ने पूरे परिवार के साथ डिनर आउटिंग का आनंद लिया और इस दौरान उनके साथ पत्नी मान्यता और जुड़वां बच्चे, इकरा और शहरान भी थे और दोनो की रेस्टोरेंट के बाहर मीडिया ने फोटोज और वीडियो बनाए। साथ ही, परिवार के संग पोज देते हुए संजय का खुशनुमा अंदाज नजर आए। साथ ही, जब भीड़ और सड़क पर गड्डे को देखकर मान्यता थोड़ी घबराई तब संजय ने उन्हें संभाला और ध्यान से कार में बैठाया। उनकी इस जिम्मेदारी भरी देखभाल को देखकर फैंस ने उन्हें एक आदर्श पति और परिवार के प्रति प्यार करने वाला इंसान भी बताया है।

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स भी किए

इन सबके बीच, कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर 15 साल के शहरान के वीडियो को देखकर कई तरह की बातें बनाई। कई यूजर्स ने क्यूटनेस भरी तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें नेपाली का टैग देकर ट्रोल करने की कोशिश की, तो कई यूजर्स ने उनकी प्राइवेसी का भी ध्यान रखने की सलाह दी।

बता दें, संजय दत्त की पहली पत्नी, दिवंगत ऋचा शर्मा से उनकी एक बेटी त्रिशला भी हैं। मान्यता और संजय के जुड़वां बच्चों इकरा और शहरान का जन्म 21 अक्टूबर 2010 को हुआ था। संजय दत्त के बच्चे अक्सर पब्लिक इवेंट से दूर रहते हैं और परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं।

Published on:
04 Apr 2026 02:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर