मनोरंजन

‘राम’ के बाद अब रणबीर का नया अवतार! 15 अगस्त को सामने आ सकता है ‘लव एंड वॉर’ का पहला लुक

Love and War first look: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के कैरेक्टर पोस्टर्स 15 अगस्त को जारी हो सकते हैं।
2 min read
Aug 07, 2026
Love and War first look
संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' फिल्म(सोर्स: x-@KshitizCritic)

Alia Bhatt Love and War: संजय लीला भंसाली की मोस्टअवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक, मेकर्स 15 अगस्त के मौके पर फिल्म का पहला आधिकारिक प्रमोशनल मटेरियल जारी कर सकते हैं। लंबे समय से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के लुक को पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है। अब चर्चा है कि स्वतंत्रता दिवस पर तीनों सितारों के कैरेक्टर पोस्टर्स या मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म की पहली झलक दिखाई जाएगी।

15 अगस्त को कैरेक्टर पोस्टर्स हो सकता है रिलीज

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, 15 अगस्त को रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के अलग-अलग कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज किए जा सकते हैं। मेकर्स एक वीडियो अनाउंसमेंट और मोशन पोस्टर पर भी विचार कर रहे हैं, जिससे दर्शकों को पहली बार फिल्म की विजुअल दुनिया देखने का मौका मिलेगा। बता दें, अब तक फिल्म के किसी भी किरदार और लुक को सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में ये लॉन्च 'लव एंड वॉर' के प्रमोशन की आधिकारिक शुरुआत माना जा रहा है।

बता दें, फिल्म की शूटिंग अब अंतिम दौर में है। विक्की कौशल अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जबकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले करीब 20 दिनों में अपनी बची हुई शूटिंग खत्म कर सकते हैं। हालांकि, निर्माण के दौरान शेड्यूल में कुछ बदलाव हुए, लेकिन टीम अब शूटिंग पूरी करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

लव ट्रायंगल और आर्मी ऑफिसर्स की कहानी

खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी दो मजबूत इरादों वाले आर्मी ऑफिसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी भूमिका रणबीर कपूर और विक्की कौशल निभा रहे हैं। आलिया भट्ट का किरदार दोनों की जिंदगी से जुड़ता है और कहानी एक इमोशनल लव ट्रायंगल का रूप लेती है। हालांकि, मेकर्स ने अब तक कहानी या किरदारों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

फिल्म 'लव एंड वॉर' कई मायनों में खास है। रणबीर कपूर करीब 2 दशक बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने 2007 में भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तो वहीं, आलिया भट्ट 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के बाद दूसरी बार भंसाली के साथ काम कर रही हैं। दूसरी ओर, ये विक्की कौशल की भंसाली के निर्देशन में पहली फिल्म होगी।

जनवरी 2027 में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'लव एंड वॉर' संजय लीला भंसाली के करियर की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिल्म को 21 जनवरी 2027 के आसपास रिपब्लिक डे वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

इससे पहले रणबीर कपूर 'रामायण: पार्ट 1' में भगवान राम के किरदार में 6 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। तो वहीं, आलिया भट्ट हाल ही में'अल्फा' में नजर आई थीं, जबकि विक्की कौशल 'केसरी चैप्टर 2'में नैरेटर के तौर पर दिखाई दिए थे।

Updated on:
07 Aug 2026 07:05 pm
Published on:
07 Aug 2026 07:05 pm