
हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले में मीडिया में यह खबर चल रही है कि सपना 30 मार्च की शाम को पार्टी की सदस्यता ले सकती हैं। कुछ दिनों पूर्व ही सपना के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें सामने आई थी जिसे लेकर काफी विवाद भी उठा था।
24 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो जाने की खबरों के बाद सपना का यह बयान सामने आया था कि मैं किसी भी पार्टी की प्रचारक नहीं बनूंगी और न ही चुनाव लड़ूंगी, मैं एक कलाकार हूं और कलाकार ही बन कर रहूंगी। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी प्रियंका गांधी के साथ वायरल हो रही तस्वीर के बारे में उन्होंने कहा था कि वो तस्वीरें पुरानी हैं।
ऐसा दावे सामने आए थे कि वह कांग्रेस की ओर से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इन अटकलों पर विराम लग गया जब कांग्रेस ने मथुरा संसदीय सीट से महेश पाठक को प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया।