
सिद्धार्थ मल्होत्रा के लुक पर कमेंट वायरल (सोर्स: INSTAGRAM-filmygyan)
Sidharth Malhotra Fans Reaction:सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ The Vvaan’ इन दिनों सिनेमाघरों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। फिल्म में सिद्धार्थ का योद्धा अवतार सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की तुलना मार्वल के सुपरहीरो थॉर से करनी शुरू कर दी। वहीं, कुछ लोगों ने इस तुलना को खारिज करते हुए इसे भारतीय योद्धा वाला अंदाज बताया।
फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसकी टक्कर ‘एवेंजर्स: एंडगेम-एन्कोर’ की री-रिलीज से भी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘The Vvaan’ ने शुरुआती वीकेंड में 33 करोड़ रुपये से ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन किया।
फिल्म के योद्धा अवतार में सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लंबे बाल, दाढ़ी और दमदार अंदाज में अभिनेता का ये लुक देखकर एक यूजर ने उन्हें सीधे मार्वल के थॉर से जोड़ दिया।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि सिद्धार्थ इस लुक में ‘थॉर वाइब्स’ दे रहे हैं। इसके बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई।
जहां कुछ लोगों को सिद्धार्थ के लुक में हॉलीवुड सुपरहीरो की झलक नजर आई, वहीं कई यूजर्स ने इस तुलना से असहमति जताई। एक यूजर ने कहा कि यह थॉर जैसा नहीं, बल्कि ‘शुद्ध भारतीय योद्धा’ वाला अंदाज है। तो वहीं, कुछ यूजर्स ने मार्वल की हालिया री-रिलीज से फिल्म की तुलना किए जाने पर भी सवाल उठाए। एक कमेंट में इस तुलना को लेकर तंज किया गया, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा कि आखिर ये सब क्या बनाया जा रहा है।
इस तरह सिद्धार्थ का योद्धा लुक सोशल मीडिया पर सिर्फ उनकी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि थॉर से की जा रही तुलना की वजह से भी चर्चा में आ गया है।
‘The Vvaan’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कमाई बढ़कर करीब 11.25 करोड़ रुपये हुई। तीसरे दिन अलग-अलग रिपोर्ट्स में करीब 14 करोड़ से 14.35 करोड़ रुपये के बीच का कलेक्शन बताया गया है। इससे ओपनिंग वीकेंड का इंडिया नेट कलेक्शन 33 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया।
इसके बाद चौथे दिन फिल्म ने करीब 4.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इंडिया नेट कलेक्शन 38.30 करोड़ रुपये बताया गया। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। कहानी बिहार की लोककथाओं और रहस्यमयी जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें छठ पूजा और स्थानीय सांस्कृतिक परिवेश भी कहानी का हिस्सा है।
Updated on:
29 Sept 2026 06:26 pm
Published on:
29 Sept 2026 06:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
