मनोरंजन

सपना चौधरी पुलिस की हिरासत में! डांसर पर लगा भारी जुर्माना, जांच जारी

Sapna Choudhary Detention News: हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी पुलिस की हिरासत में आ गई हैं। उन पर कुछ अवैध गतिविधियों के आरोप लगाए गए हैं, जिसके चलते पुलिस ने उन पर भारी जुर्माना भी लगाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
less than 1 minute read
Apr 05, 2026
सपना चौधरी पुलिस के हिरासत में, डांसर पर लगा भारी जुर्माना, जांच जारी
सपना चौधरी (फोटो सोर्स: x)

Sapna Choudhary Detention News: यूपी की राजधानी लखनऊ में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कोर्ट में पेश हुईं। इस मामले में अदालत ने सपना के खिलाफ जारी जमानती वारंट को कैंसिल कर दिया है और उन्हें 60 हजार रुपये के जुर्माने पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने सपना पर 1400 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सपना खुद कोर्ट में पहुंचीं और अपनी जमानत कराई

सपना चौधरी और अन्य आरोपियों पर कुछ समय से आरोप तय हो चुके थे, लेकिन सपना कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं। इसी कारण से एसीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इस वारंट के बाद कल सपना खुद कोर्ट में पहुंचीं और अपनी जमानत कराई है।

ये मामला 13 अक्टूबर 2018 का है। उस दिन लखनऊ के थाना आशियाना में एसआई फिरोज खान ने FIR दर्ज कराई थी। बता दें, इस FIR में सपना चौधरी के साथ रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, पहल इंस्टिट्यूट के बाद अली, नवीन शर्मा और जुनैद अहमद को आरोपी बनाया गया था, जिसमें देखा 13 अक्टूबर को स्मृति उपवन में सपना का कार्यक्रम था, जिसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट प्रति व्यक्ति 300 रुपये में बेचे गए थे। कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद थे, लेकिन रात 10 बजे तक सपना कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं। इससे नाराज होकर दर्शकों ने हंगामा और तोड़फोड़ की थी।

आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल

बता दें, पुलिस जांच के बाद सपना सहित सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई थी, जिसे 26 जुलाई 2019 को कोर्ट ने स्वीकार किया था। दरअसल, आज की सुनवाई में कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट निरस्त किया और उन्हें जमानती जुर्माने पर रिहा कर दिया। सपना चौधरी अब कानूनी प्रक्रिया में पूरी तरह सहयोग कर रही हैं।

Updated on:
05 Apr 2026 10:36 am
Published on:
05 Apr 2026 09:40 am