मनोरंजन

कांग्रेस में शामिल नहीं होने के बाद वायरल हो रहा मैसेज, ‘सपना चौधरी बेवफा है’

हाल ही में खबर आई थी की वह कांग्रेस पार्टी का दामन थामने जा रही हैं।
2 min read
• •
Mar 30, 2019
Sapna Choudhary
Sapna Choudhary

हरियाणा संसेशन सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। सपना अब स्टेज तक ही सीमित नहीं है। वह फिल्म में काम करने से लेकर अब राजनीति में कदम रखने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में खबर आई थी की वह कांग्रेस पार्टी का दामन थामने जा रही हैं। लेकिन कुछ ही समय बाद सपना ने किसी भी पार्टी में शामिल होने की बात से साफ इनकार करते हुए कहा था की वह राजनीति में शामिल नहीं हो रही हैं। वहीं अब एक बार फिर ऐसी खबरें आ रही हैं की वह कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। इन्हीं सब अटकों के बीच अब सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक मैसेज वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 10 रुपए का नोट चर्चा में बना हुआ है। वजह इस नोट पर लिखा है- 'सपना चौधरी बेवफा है...शशि थरूर'। ये मैसेज इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। यही नहीं कुछ विज्ञापनों को भी चेंज कर मजाकिया अंदाज में पेश किया जा रहा है।

बता दें कि 24 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो जाने की खबरों के बाद अब सपना ऐसा दावे किए जा रहे हैं की वह भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इन अटकलों पर विराम लग गया जब कांग्रेस ने मथुरा संसदीय सीट से महेश पाठक को प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया।

Published on:
30 Mar 2019 04:41 pm
Also Read
View All
नस्लभेद विवाद के बाद यूट्यूबर परमवीर बेनीवाल ने अपनी कमाई का किया खुलासा, बोले- ‘क्या अभी भी नौकरी दे रहे हैं?’

‘हर कोई सब कुछ जानना चाहता है’, शादी की खबर और प्राइवेसी पर जेनिफर विंगेट ने कही दिल की बात

‘हनुमान अंश’ देखने के अगले दिन आया ‘राइज एंड फॉल 2’ का ऑफर, शहजाद पूनावाला ने बताया भगवान का संकेत

पेट भरने के लिए पार्टी में डांस करते थे मिथुन चक्रवर्ती, नेशनल अवॉर्ड जीतकर भी फुटपाथ पर सोए, एक्टर ने अब किया खुलासा

शहजाद से झड़प के बाद शो से बाहर हुए सिवेत तोमर? पोस्ट शेयर कर बोले- ‘अगर अकेले भी खड़ा होना पड़े, अपनी बात पर अड़ा रहूंगा’