मनोरंजन

सेक्टर 36 ने फिर ताजा किए निठारी कांड की खौफनाक यादें, फिर दिखा रूह कंपा देने वाला मंजर

Nithari Case Movie Based On Sector 36: फिल्म 'सेक्टर 36' ने फिर निठारी कांड की खौफनाक यादें ताजा कर दी है, जिसे देख आपकी सासें थम जाएगी और आप सोचने पर मजबूर हो सकते हो कि निठारी कांड क्यों हुआ था।

2 min read
Mar 16, 2026
फिल्म- सेक्टर 36 (फोटो सोर्स: IMDb)

Nithari Case Movie Based On Sector 36: साल 2024 में रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर 'सेक्टर 36' ने दर्शकों को फिर से 2006 के शॉकिंग निठारी हत्याकांड की याद दिलाई है। ये फिल्म एक आम इंसान की कहानी बताती है, जो एक सीरियल किलर बन जाता है। बता दें, इसमें विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल ने अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें

ऑस्कर 2026 के मंच पर श्रद्धांजलि सभा से गायब रहा धर्मेंद्र का नाम, भड़के फैंस

खौफनाक सीरियल किलर

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो, प्रेम सिंह नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अमीर परिवार में हाउसकीपिंग का काम करता है। बता दें, सामने से तो वो शांत और सरल दिखता है, लेकिन वो एक खौफनाक सीरियल किलर होता है, जो खासकर बच्चों को निशाना बनाता है और बाद में उनके शरीर के टुकड़े करता है। फिल्म धीरे-धीरे ऐसे राज उजागर करती है जो दर्शक का दिल दहला देते हैं, जिसे उसे देखने की हिम्मत नहीं होती है।

इतना ही नहीं, फिल्म की कहानी में भ्रष्टाचार और नैतिक पतन के गहरे पहलू दिखाए गए हैं, जिसमें प्रेम सिंह अपने मालिक आकाश खुराना की गलत हरकतों को भी छुपाता है और ये फिल्म 2006 के निठारी हत्याकांड पर बेस्ड है, जिसमें नोएडा के निठारी इलाके में कई बच्चों के नरकंकाल मिले थे। ये केस उस समय पूरे देश में सनसनी फैलाने वाला था।

क्राइम-थ्रिलर पर कड़ी सच्चाई पर बेस्ड

नेटफ्लिक्स पर मौजूद 'सेक्टर 36' को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बता दें, बोधायन रॉयचौधरी के जरिए लिखित और आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपने गहरे और डरावने विषय के लिए जानी जाती है। एडिटिंग का काम ए. श्रीकर प्रसाद ने किया है।

दरअसल, सेक्टर 36 एक ऐसी फिल्म है जो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है, क्योंकि इसमें दिखाए गए अपराध और मनोवैज्ञानिक पहलू बहुत ही डरावने और कड़ी सच्चाई पर बेस्ड हैं। इस क्राइम-थ्रिलर ने दर्शकों को अपनी कहानी, एक्टिंग और निर्देशन के लिए खूब तारिफें मिली है।

Published on:
16 Mar 2026 12:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर