मनोरंजन

उदयपुर की भव्य शादी में शाहरुख खान के साथ हुआ Oops मोमेंट? वीडियो देख लोगों ने किया रिएक्ट

Shahrukh Khan-Anant Singh Daughter Marraige: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हाल ही में उदयपुर में एक भव्य शादी में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। शादी के दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद किंग खान को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स लिख रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 2:07 PM IST
Shahrukh Khan At Udaipur Private Wedding
शाहरुख खान (फोटो सोर्स- X/@IBeingAdarsh_)

Shahrukh Khan At Udaipur Private Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में आयोजित एक भव्य शादी समारोह के वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस समारोह में मशहूर सिंगर सोनू निगम भी उनके साथ पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शाहरुख खान दूल्हे के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दूल्हे ने किया शाहरुख का आइकॉनिक पोज, फिर छोड़ा हाथ

वायरल वीडियो में शाहरुख खान दूल्हे के ठीक पीछे खड़े दिखाई देते हैं। इसी दौरान दूल्हा अभिनेता का मशहूर आइकॉनिक पोज करता है। इसके बाद शाहरुख आगे आकर उसे गले लगा लेते हैं और उसका हाथ पकड़कर वहां मौजूद मेहमानों का अभिवादन करते हैं।

हालांकि, कुछ देर बाद दूल्हा शाहरुख से कुछ कहता हुआ नजर आता है। इसके तुरंत बाद अभिनेता उसका हाथ छोड़ देते हैं। वीडियो का यही हिस्सा लोगों का ध्यान खींच रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि दूल्हे ने शाहरुख से हाथ छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, वीडियो में उसकी बात साफ सुनाई नहीं देती है।

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने इस पल को शाहरुख के लिए शर्मिंदगी भरा बताया। वहीं, कई लोग अभिनेता के समर्थन में भी उतर आए। उनका कहना है कि शाहरुख को किसी शादी में बुलाया जाता है तो वह मेहमानों के साथ घुलने-मिलने की कोशिश करते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

उदयपुर के जग मंदिर पहुंचे थे शाहरुख और सोनू निगम

दरअसल, शाहरुख खान 25 नवंबर को राजस्थान के उदयपुर पहुंचे थे। वह चार्टर फ्लाइट से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनके स्वागत के लिए फैंस की भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि अभिनेता उदयपुर के जग मंदिर में आयोजित एक भव्य शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस समारोह में सिंगर सोनू निगम भी मौजूद थे। हालांकि, शादी से जुड़ी निजी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

फिलहाल शाहरुख खान और दूल्हे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर दूल्हे की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Updated on:
26 Nov 2026, 2:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दर्शक AI नहीं, कहानी और किरदार देखने आते हैं’, महाभारत जैसे महाकाव्य को पर्दे पर लाने की चुनौतियों पर बोले मेकर विजय सुब्रमण्यम

बसीर अली ने बानी जे संग रिश्ता किया कंफर्म! बताया कैसे परवान चढ़ा प्यार? बोले- पहली मुलाकात में टूटा था दिल

Mismatched Season 4: ‘मिसमैच्ड 4’ के रिलीज पर आया अपडेट, जानें कब दस्तक दे सकता है ऋषि-डिंपल की कहानी का आखिरी अध्याय?

‘रामायण’ में सीता बनने के बाद अब नए अवतार में दिखीं साई पल्लवी, ‘इंजी वेल्लम’ में प्रेग्नेंट लड़के के लुक ने मचाई हलचल!

‘लूजर’ वाले इमोशनल वीडियो के बाद जोरावर सिंह अहलूवालिया ने शेयर किया खास नोट, नई शुरुआत पर लिखी दिल छूने वाली बात