मनोरंजन

शाहिद कपूर को पति बनाने के लिए हाथ धोकर पीछे पड़ी ये एक्ट्रेस, कर दी थीं सारी हदें पार, नहीं मानी तो ली पुलिस की मदद

वह शाहिद को हर कीमत पर पाना चाहती थी।
2 min read
Apr 14, 2019
Shahid kapoor
Shahid kapoor

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इंडस्ट्री के चार्मिंग एक्टर्स में से एक हैं। मीरा राजपूत से शादी करने से पहले उनका नाम कुछ एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है। लेकिन एक बार एक लड़की उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गई थी। यह लड़की एक एक्ट्रेस थी। वह शाहिद को हर कीमत पर पाना चाहती थी। शाहिद उससे इतना परेशान हो गए थे उन्होंने पुलिस में इस लड़की की शिकायत दर्ज करा दी थी।

यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार की बेटी वास्‍तविकता पंडित थी। वास्‍तविकता पंडित को शाहिद कपूर से एक तरफा प्यार हो गया था। वह शाहिद के प्यार में इतनी पागल थी कि अभिनेता पर नजर रखने के लिए शाहिद के पास वाला मकान खरीद लिया था। वह शाहिद को अपना हसबैंड बनाना चाहती थीं। वह खुद को उनका फैन बताते हुए शाहिद को रास्‍ते में ही रोक लेती थीं।

बाद में परेशान होकर शाहिद कपूर ने वास्‍तविकता की हरकतों के बारे में पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी थी। फिलहाल वास्‍तविकता पंडित कहां है और क्या कर रही है, इस बारे में कोई खबर नहीं है। पिता राजकुमार के इस दुनिया से जाने के बाद वास्‍तविकता ने बॉलीवुड में कदम रखा और कई फिल्‍में भी कीं। लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिल सकी।

Published on:
14 Apr 2019 05:01 pm