मनोरंजन

NMACC : ‘नाटू नाटू’ पर आलिया-रश्मिका की जुगलबंदी ने स्टेज पर लगाई आग, झूमे जो पठान पर दिखा शाहरुख का जलवा

Alia-Rashmika Dance Video : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन बाॅलीवुड सेलेब्स ने खूब माहौल जमाया। इस दौरान कई सेलेब्स स्टेज पर अपने डांस से महफिल जमाते नजर आए। जहां आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना ने एक साथ नाटू-नाटू पर शानदार डांस किया तो वहीं शाहरुख खान भी अपना आइकोनिक पोज देते नजर आए।
2 min read
Apr 02, 2023
shahrukh_khan_dance_jhomme_jo_pathaan_alia_bhatt_rashmika_mandanna_did_naatu_naatu_in_nmacc_gala_2nd_day_watch_video.jpg

नीता अंबान और मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर के दूसरे दिन बाॅलीवुड सेलेब्स ने जमकर रौनक बढ़ाई। ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़े-बड़े राजनेता और फिल्मी सितारे शामिल हुए। जिसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने दूसरे दिन ऑडिटोरियम में डांस परफाॅर्मेंस भी दी। बाॅलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर शानदार डांस किया। वहीं आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना ने एक साथ 'नाटू-नाटू' पर शानदार डांस करते हुए स्टेज पर आग लगा दी।

मुंबई में चल रहे नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन बाॅलीवुड सेलेब्स ने खूब महफिल जमाई। इस दौरान एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' की गूंज भी सेरेमनी में सुनाई दी। गाने पर आलिया भट्ट ने साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ जबरदस्त डांस किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है तो वहीं रश्मिका साड़ी में ही नाटू-नाटू का हुक स्टेप करती नजर आ रही है। वहीं किंग यानी शाहरुख खान भी अंबानी परिवार के फंक्शन में झूमते नजर आए। देर रात एक्टर ने फिल्म 'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर शानदार डांस किया। इस दौरान शाह रुख अकेले नहीं झूमे उनके साथ रणवीर सिंह और वरुण धवन ने भी झूमे जो पठान का हुक स्टेप किया। डांस के दौरान शाहरुख खान ने अपना आइकॉनिक पोज भी दिया। वहीं इस वायरल वीडियो पर फैंस भी अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

गौरतलब है कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में दूसरे दिन भी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। सलमान खान, रेखा, जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी, श्रद्धा कपूर, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा, आर्यन खान शिबानी दांडेकर, फरहान अख्तर, भूमि पेडनेकर, नीना गुप्ता से लेकर तमाम बॉलीवुड के स्टार्स पहुंचे। बता दें ये कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में था जिसका नाम इंडिया इन फैशन है।

Published on:
02 Apr 2023 11:28 am
Also Read
View All
‘महिलाएं पहले मां होती हैं’, आनंदीबेन पटेल के बयान पर कंगना रनौत का समर्थन, बोलीं- ‘औरतों को देवी-शक्ति कहा जाता है’

‘यही मेरा आदमी है’ लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस ने शेखर चौधरी संग सगाई का किया ऐलान, फैंस हुए खुश

‘यार बिना चैन कहां रे’ और ‘बोल बेबी बोल’, जैसे सुपरहिट बॉलीवुड गाने देने वाली दिग्गज सिंगर S. Janki से जुड़ी 10 बातें

साउथ की ‘नाइटिंगेल’ कहे जाने वाली S. जानकी को PM मोदी, रजनीकांत समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, जानें कब होगा अंतिम संस्कार

‘LGBTQ कम्युनिटी को देखने का नजरिया बदला’,राम कपूर ने LockUpp में बोर्डिंग स्कूल के ट्रॉमा पर तोड़ी चुप्पी