मनोरंजन

अशनीर ग्रोवर ने लिया सलमान खान से पंगा, बिग बॉस को बताया सिर्फ फेलियर लोगों का शो

Ashneer Grover on Bigg Boss : शार्क टैंक में नजर आने के बाद अशनीर की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई हैं। इस बीच उन्हें बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया। लेकिन अशनीर ने शो का आफर को ठुकराते हुए इसे फेलियर लोगों का शो बता दिया।

2 min read
Dec 03, 2022
Ashneer Grover Rejected Bigg Boss Offer

Ashneer Grover Rejected Bigg Boss Offer : 'भारत पे' के को-फाउंडर और टीवी के पॉपुलर शो 'शार्क टैंक इंडिया' के जज अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) एक बार फिर अपने बयान से सुर्खियों में हैं। हाल ही में अशनीर को विवादित शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss 16) का हिस्सा बनने का ऑफर आया था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे इस शो में जा सकते हैं, अगर उन्हें होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से ज्यादा पैसा फीस के रूप में दिया जाए। इतना ही नहीं अशनीर ग्रोवर ने बिग बॉस को लेकर अपने विचार भी रखे। सीधे तौर पर कहें तो अशनीर ने अपने बयान से दबंग सलमान खान से पंगा ले लिया है।

बता दें कि शार्क टैंक के जज बनने के बाद से अशनीर ग्रोवर काफी पॉपुलर हो गए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें बिग बॉस से ऑफर आया था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। अशनीर ने बताया कि बिग बॉस में ऐसे लोग जाते हैं, जो असफल हो गए हैं। उनका मानना है कि लोग तब बिग बॉस करते हैं, जब उनके करियर का ग्राफ गिर रहा होता है। अशनीर ने आगे कहा कि यह शो 'असफल लोगों' के लिए है।

अशनीर ग्रोवर ने आगे कहा कि 'एक समय था, जब वह बिग बॉस देखते थे। लेकिन अब उन्हें लगता है कि यह अब बासी हो गया है। अशनीर ने बताया कि बिग बॉस टीम ने उनसे संपर्क किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें होस्ट सलमान खान से भी अधिक फीस का ऑफर दिया जाता है तो वो बिग बॉस में जाने के लिए एक बार सोच सकते हैं। गौरतलब है कि अशनीर ग्रोवर अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। इसी साल अप्रैल में सलमान खान को लेकर दिया गया उनका बयान खूब वायरल हुआ था। अशनीर ने कहा था कि जब उन्होंने अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए सलमान खान को अप्रोच किया था तो वे उनकी फीस सुनकर हैरान रह गए थे।

Updated on:
03 Dec 2022 04:33 pm
Published on:
03 Dec 2022 04:32 pm
Also Read
View All