मनोरंजन

The Traitors से बाहर आते ही श्वेता तिवारी ने खोला ट्रोलिंग का राज, बोलीं- ‘गाली देने वाले MNS के मेंबर नहीं थे’

The Traitors फेम श्वेता तिवारी ने ऑनलाइन गाली-गलौज मामले पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी MNS सदस्य नहीं था और टीम ने 3 दिन में उसका माफीनामा भेजा।
3 min read
Aug 27, 2026
Shweta Tiwari trolling
Shweta Tiwari ने The Traitors से बाहर आते ही ट्रोलिंग पर दिया बयान ( सोर्स: x-@yespunjab)

The Traitors Shweta Tiwari : The Traitors से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। ऑनलाइन गाली-गलौज और आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर श्वेता ने अब बड़ा अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने साफ किया कि उन्हें गालियां देने वाले लोग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के सदस्य नहीं थे। उन्होंने ये भी बताया कि राज ठाकरे के सामने मामला उठाने के बाद MNS से जुड़े लोगों ने महज तीन दिन में एक आरोपी का पता लगाया और उसका हाथ से लिखा माफीनामा उन्हें भेजा।

Shweta Tiwari apology

राज ठाकरे के सामने उठाया था मुद्दा

श्वेता तिवारी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर उन लोगों के अकाउंट शेयर किए थे, जिन्होंने कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया था। एक्ट्रेस ने इस मामले को MNS प्रमुख राज ठाकरे के सामने भी उठाया था। श्वेता ने सवाल किया था कि क्या पार्टी का समर्थन करने का दावा करने वाले लोगों का महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य है।

एक्ट्रेस ने स्क्रीनशॉट शेयर किया

MNS टीम ने तीन दिन में ढूंढ निकाला ट्रोल

श्वेता ने बताया कि टीम ने उनसे कुछ दिन का समय मांगा और महज तीन दिनों के अंदर उन्हें उस व्यक्ति का फोन नंबर और उसका हाथ से लिखा हुआ माफीनामा भेज दिया। एक्ट्रेस ने माफीनामे का स्क्रीनशॉट भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने MNS टीम को बिना बार-बार उनसे संपर्क किए मामले को फॉलो करने और इसे गंभीरता से लेने के लिए धन्यवाद दिया।

एक्ट्रेस ने माफीनामे का स्क्रीनशॉट शेयर किया

'मामला एक-दो लोगों को पकड़ने से खत्म नहीं होगा'

हालांकि, श्वेता ने इस घटना को सिर्फ एक ट्रोल तक सीमित नहीं माना। उन्होंने ऑनलाइन महिलाओं के खिलाफ होने वाले दुर्व्यवहार को बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि एक-दो लोगों को पकड़ लेने से यह सोच खत्म नहीं होगी। एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि उन हजारों या लाखों लोगों का क्या जो स्क्रीन के पीछे छिपकर खुद को पूरी तरह सुरक्षित और अदृश्य समझते हैं।

श्वेता ने कहा कि समस्या किसी एक व्यक्ति या एक घटना से कहीं बड़ी है। उनके मुताबिक, यह सोच बदलने की जरूरत है कि लोग बिना किसी नतीजे के ऑनलाइन महिलाओं के साथ गलत व्यवहार कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दुनिया, टेक्नोलॉजी कंपनियां और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऑनलाइन दुर्व्यवहार, खासकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले आपत्तिजनक व्यवहार से निपटने का बेहतर तरीका खोजेंगे।

The Traitors से बाहर आने के बाद फिर चर्चा में श्वेता

श्वेता तिवारी हाल ही में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर भी चर्चा में थीं। शो से बाहर आने के बाद अब उनका ऑनलाइन ट्रोलिंग का मामला सुर्खियों में है। इस पूरे मामले में एक्ट्रेस ने जहां MNS टीम की कार्रवाई की तारीफ की, वहीं उन्होंने ऑनलाइन महिलाओं के खिलाफ होने वाली गाली-गलौज को लेकर चिंता भी जताई।

Updated on:
27 Aug 2026 03:21 pm
Published on:
27 Aug 2026 03:20 pm