मनोरंजन

Vvaan के ट्रेलर लॉन्च से पहले नंगे पैर लालबागचा राजा पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, एकता कपूर भी दिखीं साथ, Video वायरल

Sidharth Malhotra Viral Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म ‘द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के ट्रेलर लॉन्च से पहले नंगे पैर लालबागचा राजा पहुंचे। एकता कपूर भी उनके साथ नजर आईं।
2 min read
Sep 15, 2026
Sidharth Malhotra
क्रीम-लाल कुर्ते में नंगे पैर दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा (सोर्स: instagram-filmymantramedia)

Sidharth Malhotra Ganpati Darshan: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले सिद्धार्थ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर भी नजर आईं। दोनों का पंडाल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नंगे पैर पंडाल पहुंचे सिद्धार्थ

मंगलवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा क्रीम और लाल रंग के ओम्ब्रे कुर्ते के साथ क्रीम ट्राउजर पहने नजर आए। वहीं, एकता कपूर लाल सलवार सूट में दिखाई दीं। दोनों साथ में लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे।

वीडियो में सिद्धार्थ नंगे पैर पंडाल के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एकता कपूर के साथ भगवान गणेश की पूजा की और आशीर्वाद लिया। विजुअल्स में दोनों मूर्ति के सामने प्रार्थना करते और सिर झुकाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

‘द ववान’ में तमन्ना के साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में लीड रोल निभा रहे हैं। उनके साथ तमन्ना भाटिया फीमेल लीड में हैं। फिल्म में अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, दुर्गेश कुमार, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर मेकर्स पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुके हैं। फिल्म की कहानी की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराने के लिए टीम ने ‘द लीजेंड ऑफ वान’ नाम की एक कॉमिक बुक भी लॉन्च की थी। बता दें, ‘ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में छठ पूजा को सिर्फ एक त्योहार के तौर पर नहीं, बल्कि इसकी धार्मिक और प्रकृति से जुड़ी परंपराओं के साथ पेश किया गया है। फिल्म की कहानी का संबंध वन मंदिर से भी है, जिसे ‘ववान’ की मूल प्रेरणा बताया गया है।

25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर यह थ्रिलर 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर लॉन्च से पहले सिद्धार्थ का गणपति बप्पा के दरबार में पहुंचना फिल्म को लेकर चर्चा के बीच एक और खास विजुअल बन गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ को आखिरी बार ‘परम सुंदरी’ में देखा गया था। वहीं, तमन्ना भाटिया हाल ही में प्राइम वीडियो के शो ‘डू यू वाना पार्टनर’ में नजर आई थीं।

Updated on:
15 Sept 2026 02:12 pm
Published on:
15 Sept 2026 02:12 pm