मनोरंजन

सिद्धू मूसे वाला के पिता ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, नन्हे बेटे से जुड़ा है पूरा मामला

Sidhu Moose wala Father: सिंगर सिद्धू मूसे वाला के पिता ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि उन्हें उनके दूसरे छोटे बेटे की वजह से परेशान किया जा रहा है।
less than 1 minute read
Mar 20, 2024
sidhu_moose_wala_father_shocking_claims_on_punjab_government_harassing_him_related_to_our_newborn_son.jpg
सिद्धू मूसे वाला के पिता ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

Sidhu Moose wala Father: फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की साल 2022 में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके माता-पिता ने 58 साल की उम्र में दूसरे बेटे को जन्म दिया है। अब उनके पिता बलकौर सिंह ने दो दिन पहले जन्मे बच्चें को लेकर भगवंत मान की पंजाब सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

बलकौर सिंह ने मंगलवार करीब रात 10 बजे एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा “वाहेगुरु के आशीर्वाद की वजह से हमें हमारा शुभदीप यानी सिद्धू मूसे वाला वापस मिल गया है लेकिन सरकार सुबह से हमें परेशान कर रही है। मुझसे बच्चे के डॉक्यूमेंट देने को कह रही है। वे यह साबित करने के लिए मुझसे पूछताछ कर रहे हैं कि यह बच्चा लीगल है या नहीं।" उन्होंने आगे कहा...

बलकौर सिंह ने आगे कहा- “मैं सरकार, खासकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह विनती करना चाहता हूं कि सभी डॉक्यूमेंटेशन को पूरा होने तक हमें समय दे। मैं यहीं का रहने वाला हूं और आप मुझे (पूछताछ के लिए) जहां भी बुलाएंगे, मैं आऊंगा।"

Published on:
20 Mar 2024 08:27 am
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

टीवी एक्टर राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह, बोले- ‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम