मनोरंजन

‘आखिरकार मेरी जिंदगी में कुछ अच्छे दोस्त हैं’, Rise and Fall 2 से सिवेट तोमर हुए इमोशनल, राज-करण ने दिया ऐसा साथ

Rise and Fall Season 2: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ से बाहर हुए सिवेट तोमर राज ग्रोवर और करण पटेल के शहजाद पूनावाला के खिलाफ स्टैंड लेने पर भावुक हो गए। उन्होंने दोस्तों के लिए इमोशनल मैसेज शेयर किया।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Rise and Fall Season 2
सिवेट के लिए राज-करण ने शहजाद पूनावाला को चुना (सोर्स: IMDb)

Siwet Shehzad Fight: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ से बाहर होने के बाद भी सिवेट तोमर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनके दोस्त राज ग्रोवर और करण पटेल ने सिवेट का साथ देते हुए फॉल राउंड में शहजाद पूनावाला का नाम लिया। यह देखकर सिवेट भावुक हो गए और उन्होंने अपने दोस्तों के लिए एक इमोशनल मैसेज शेयर किया।

राज और करण ने सिवेट के लिए लिया स्टैंड

फॉल राउंड के दौरान राज ग्रोवर ने शहजाद पूनावाला को नॉमिनेट किया। इसकी वजह बताते हुए राज ने कहा कि शहजाद की वजह से उनका एक दोस्त शो से बाहर हो गया था। उन्होंने यह भी माना कि भले ही उनकी और सिवेट की दोस्ती बहुत पुरानी नहीं थी, लेकिन वह उनके साथ गेम खेलना चाहते थे। इसी वजह से वह कहीं न कहीं शहजाद के खिलाफ हैं।

वहीं, करण पटेल ने भी फॉल के लिए शहजाद का नाम चुना। उन्होंने कहा कि उनका एक अच्छा दोस्त शो से बाहर हो गया और वजह चाहे जो भी रही हो, शहजाद किसी न किसी तरह उस स्थिति में शामिल थे।

दोस्तों का साथ देखकर सिवेट हुए इमोशनल

राज और करण का यह स्टैंड सिवेट तोमर तक भी पहुंचा। अपने ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया। सिवेट ने लिखा कि वह भगवान के बहुत शुक्रगुजार हैं कि आखिरकार उनकी जिंदगी में कुछ ऐसे अच्छे दोस्त हैं, जो उनके न होने पर भी उनके लिए खड़े होते हैं।

सिवेट ने आगे लिखा, “मुझे नहीं पता और क्या ही मांग लेता हूं मैं इस शो से।” उनके इस इमोशनल मैसेज से साफ जाहिर हुआ कि शो से बाहर होने के बाद भी अपने दोस्तों का उनके लिए आवाज उठाना उन्हें छू गया।

शहजाद से विवाद के बाद हुआ था सिवेट का एग्जिट

सिवेट तोमर का यह रिएक्शन शहजाद पूनावाला के साथ मारपीट के बाद हुए उनके विवादित एग्जिट के कुछ दिनों बाद सामने आया है। शो से बाहर होने के बावजूद सिवेट और उनके दोस्तों के बीच की बॉन्डिंग अब भी चर्चा में है। वहीं, राज और करण द्वारा शहजाद को फॉल राउंड में चुनने के बाद शो के समीकरण भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

Updated on:
06 Oct 2026 01:46 pm
Published on:
06 Oct 2026 01:46 pm
Also Read
View All
लव गिल या काश्वी? स्काउट ओपी की फीलिंग्स के बीच मेकर्स पर भड़का स्काउट गैंग, बोला- ‘क्लिप्स काटते हैं’

क्या अनुष्का शर्मा से एक्टिंग टिप्स ले रहे हैं विराट कोहली? पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा

कौन हैं अपेक्षा पोरवाल? साउथ मेगास्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में आईं नजर, कथक डांस की ले चुकीं ट्रेनिंग

एटली ने पत्नी के आउटफिट और अपने कलर पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोले- मुझे 4 बार हीरो बनने का ऑफर मिला था

‘मां को बोलता है मर जा, मेरे बच्चों का क्या होगा?’ Yung DSA की डेंगू वाली टिप्पणी के बाद रोईं माही विज, लोगों ने लगाया सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप