मनोरंजन

शहजाद से झड़प के बाद शो से बाहर हुए सिवेत तोमर? पोस्ट शेयर कर बोले- ‘अगर अकेले भी खड़ा होना पड़े, अपनी बात पर अड़ा रहूंगा’

Siwet Tomar Rise and Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर किए जाने की खबरों के बीच सिवेट तोमर ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगे। जानिए शहजाद पूनावाला से विवाद के बाद क्या बोले।
2 min read
• •
Sep 28, 2026
Siwet Tomar
शहजाद पूनावाला से विवाद के बीच सिवेट तोमर का VIDEO (सोर्स: Instagram-siwettomar_)

Rise and Fall 2 Fight: ‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला के साथ विवाद के बाद सिवेत तोमर लगातार चर्चा में हैं। शो से बाहर किए जाने की खबरों के बीच सिवेट ने सोमवार, 28 सितंबर यानी आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी है। उन्होंने अपने विश्वासों, अपनी पहचान और अपने स्टैंड का जिक्र करते हुए कहा कि विरोध के बावजूद वह अपनी बात से पीछे नहीं हटेंगे।

सिवेत ने अपनी पोस्ट में एक टैटू दिखाया और इसे अपनी पहचान, ब्लडलाइन और विरासत से जोड़ा। इसके साथ उन्होंने संस्कृत वाक्यांश ‘वीर भोग्या वसुंधरा’ का इस्तेमाल किया, जिसका उन्होंने अर्थ ‘बहादुरों को धरती विरासत में मिलती है’ बताया।

‘आप मुझे नहीं जानते मैं बस चला जाऊंगा’

सिवेत ने अपनी पोस्ट में उन लोगों को भी निशाने पर लिया, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे लोगों को उनके स्टैंड को लेकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी को लगता है कि वह उन्हें आसानी से पीछे हटने पर मजबूर कर सकता है, तो वह उन्हें नहीं जानता।

शहजाद के साथ हुए विवाद का जिक्र करते हुए सिवेट ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं खेलेंगे या उलझेंगे, जिसने उनके साथ गलत किया है। उन्होंने कहा कि जब तक सामने वाला ईमानदारी से माफी नहीं मांगता, तब तक वह अपने फैसले पर कायम रहेंगे। सिवेत ने इसे ईगो नहीं, बल्कि अपनी बाउंड्री बताया।

‘मैं पीछे नहीं हटूंगा’

सिवेत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि विरोध चाहे कितना भी हो, वह अपनी बात बदलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अकेले भी खड़े रहेंगे, लेकिन अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे। उनके पोस्ट का अंत ‘वीर भोग्या वसुंधरा’ के जिक्र के साथ हुआ। इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर शहजाद के साथ उनका विवाद चर्चा में आ गया है।

पॉलिटिकल एजेंडे पर भी सिवेत ने कही बात

सिवेत ने अपनी पोस्ट में राजनीतिक मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने लोगों को राजनीतिक फायदे के लिए गुमराह करने और धर्म के आधार पर बांटने से बचने की बात कही। साथ ही उन्होंने हर राजनीतिक एजेंडे से ऊपर इंसानियत को रखने की अपील की। यह बयान सिवेत की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट का हिस्सा है।

दरअसल, ‘‘राइज एंड फॉल 2’’ के एक प्रोमो में सिवेत और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। बहस बढ़ने के बाद सिवेट शहजाद की तरफ बढ़ते नजर आए। इसी दौरान स्वरा भास्कर बीच में आती हैं और सिवेत से शहजाद को नहीं मारने के लिए कहती हैं।प्रोमो में यह साफ नहीं दिखाया गया कि सिवेट ने वास्तव में शहजाद पर हाथ उठाया था या नहीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके शो से बाहर होने की चर्चा तेज हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कथित मारपीट की वजह से उन्हें शो से हटा दिया गया है, लेकिन उनके आधिकारिक एविक्शन की पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।

रोडीज और स्प्लिट्सविला में भी आ चुके हैं नजर

सिवेत तोमर रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी और कंटेंट क्रिएटर हैं। ‘राइज एंड फॉल 2’ से पहले वह ‘एमटीवी रोडीज’, ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ और ‘द 50’ जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। अब शहजाद पूनावाला के साथ विवाद के बाद वह ‘राइज एंड फॉल 2’ में भी सुर्खियों में हैं।

Updated on:
28 Sept 2026 06:34 pm
Published on:
28 Sept 2026 06:26 pm