मनोरंजन

DIY हेयर हैक पड़ा भारी! सोहा अली खान ने शेयर किया ब्यूटी एक्सपीरियंस

Soha Ali Khan talked about DIY haircare masks: सोहा अली खान ने हाल ही में अपने एक दर्दनाक ब्यूटी एक्सपीरियंस को शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक DIY हेयर हैक को आजमाया था जो उनके लिए काफी भारी साबित हुआ।
2 min read
Jun 15, 2026
DIY हेयर हैक पड़ा भारी! सोहा अली खान ने शेयर किया दर्दनाक ब्यूटी एक्सपीरियंस
Soha Ali Khan (This photo from x:@sakpataudi)

Soha Ali Khan talked about DIY haircare masks:सोहा अली खान ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में बालों और स्कैल्प की देखभाल को लेकर एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने कई लोगों का ध्यान खींचा। इस एपिसोड में उनके साथ एक्ट्रेस कृतिका कामरा और हेयर स्टाइलिस्ट यियानी त्सापटोरी मौजूद थीं। बातचीत के दौरान DIY हेयर हैक्स, घरेलू नुस्खों और स्कैल्प हेल्थ पर खुलकर चर्चा हुई।

सिर्फ ट्रेंड देखकर घरेलू उपाय ना करें

शुरुआत इस सवाल से हुई कि लोग अपने बालों की देखभाल कैसे करते हैं और क्या घरेलू नुस्खें उतने प्रभावी होते हैं जितना माना जाता है। हेयर एक्सपर्ट यियानी ने बताया कि हर व्यक्ति के बाल और स्कैल्प अलग होते हैं, इसलिए कोई भी एक नुस्खा सभी पर समान रूप से काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ ट्रेंड देखकर किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने के बजाय ये समझना चाहिए कि वो उनके बालों और स्कैल्प के लिए सही है या नहीं।

इसके साथ ही, सोहा अली खान ने अपना निजी अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अपने स्कैल्प पर जरूरत से ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर लगा लिया था। इसका नतीजा ये हुआ कि उनका स्कैल्प लाल हो गया और उन्हें लगा कि उनकी त्वचा की एक परत तक प्रभावित हो गई। इस पर सोहा ने माना कि हर घरेलू नुस्खा हर व्यक्ति के लिए सेफ नहीं होता।

DIY हेयर हैक्स पर ज्यादा भरोसा नहीं करतीं

एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने भी बातचीत के दौरान बताया कि वो DIY हेयर हैक्स पर ज्यादा भरोसा नहीं करतीं। उनके मुताबिक, जो चीज खाने के लिए फायदेमंद है, जरूरी नहीं कि वो बालों और स्कैल्प के लिए भी उतनी ही अच्छी हो। उन्होंने ये भी कहा कि बचपन से जो कई बातें बालों की देखभाल को लेकर सिखाई जाती हैं, उनमें से कई का वैज्ञानिक आधार नहीं होता था।

इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान पारंपरिक तेल मालिश का मुद्दा भी सामने आया। सोहा और कृतिका दोनों ने माना कि उन्हें बालों में तेल लगाकर लंबे समय तक रखना पसंद नहीं था। हालांकि सोहा ने ये भी कहा कि भारतीय परिवारों में तेल लगाना सिर्फ हेयर केयर नहीं, बल्कि एक इमोशनल और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा भी रहा है।

Updated on:
15 Jun 2026 02:25 pm
Published on:
15 Jun 2026 01:33 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

‘मैं भी अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून इस्तेमाल करता हूं’, सोनू निगम का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सिंगर्स की जगह नहीं ले सकते एक्टर्स’

राहुल सिप्लिगुंज पर FIR क्यों हुई? ‘Naatu Naatu’ सिंगर ने खोला राज, बोले- ‘वकील की वजह से आया मेरा नाम’

‘बहुत सी चीजें पहले जैसी नहीं होंगी’, कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना खान ने रॉकी से कही थी ये बात, फिर भी नहीं छोड़ा साथ

सोशल मीडिया पर शुरू हुई यूट्यूबर-एक्टर Akhil NRD की प्रेम कहानी, अब पत्नी मेघा ने छोड़ा घर, चर्चाओं में आया कपल