मनोरंजन

‘बंटवारा 1947’ के बीच CM योगी के साथ सनी देओल-प्रीति जिंटा की तस्वीर पर छिड़ी बहस, फैंस ने किया ऐसा कमेंट

Batwara 1947 movie: ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के बीच सनी देओल और प्रीति जिंटा ने लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
2 min read
Aug 08, 2026
Sunny Deol Yogi Adityanath
सनी देओल और प्रीति जिंटा ने लखनऊ में CM योगी से मुलाकात की (सोर्स: instagram-iamsunnydeol)

Sunny Deol Yogi Adityanath: सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सनी देओल ने इस मुलाकात की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं और सीएम योगी के साथ हुई बातचीत को 'बहुत अच्छी और गर्मजोशी भरी' बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच इस मुलाकात को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने मुलाकात को अच्छा और गर्मजोशी भरा बताया। दरअसल, फोटोज सामने आने के बाद जहां कुछ यूजर्स ने दोनों स्टार्स की तारीफ की, तो वहीं कुछ यूजर्स ने इस मुलाकात को लेकर सवाल भी उठाए।

फैंस ने किया कमेंट

सनी देओल की पोस्ट पर एक यूजर ने उनकी आलोचना करते हुए लिखा कि वो ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं, जो उसके मुताबिक देश को तोड़ने का काम करते हैं। इसी कमेंट में यूजर ने सनी देओल को अनफॉलो करने की बात भी कही। हालांकि, पोस्ट पर सभी प्रतिक्रियाएं नकारात्मक नहीं थीं। एक दूसरे यूजर ने सनी देओल और योगी को लेकर लिखा, 'दोनों ही बब्बर हैं।' इस तरह सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

सनी देओल का इंस्टा पोस्ट

14 अगस्त को रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'

सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'बंटवारा 1947' स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर थिएटर में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही चर्चा बनी हुई है। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि,फिल्म के गानों को लेकर वैसा रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला।

बता दें, फिल्म के जरिए सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों ने इससे पहले 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी जोड़ी को हिंदी सिनेमा की चर्चित एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में गिना जाता है।

6 साल बाद एक्टिंग में वापसी कर रहीं प्रीति जिंटा

'बंटवारा 1947' प्रीति जिंटा के लिए भी खास है। फिल्म के साथ वो करीब 6 साल बाद एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। उनकी पिछली रिलीज 'भैयाजी सुपरहिट' थी, जो 2018 में थिएटर में आई थी। उस फिल्म में भी प्रीति जिंटा के साथ सनी देओल अहम रोल में थे। बता दें, ऐसे में सनी और प्रीति की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस के बीच उत्सुकता है, तो दूसरी ओर फैंस ने इन फोटोज पर काफी नेगिटीव कमेंट्स भी किए

'आवारापन 2' से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

'बंटवारा 1947' की रिलीज 14 अगस्त, 2026 को तय है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' से होगा। दोनों फिल्मों की कहानी और जॉनर अलग हैं, ऐसे में रिलीज के बाद दर्शकों की पसंद और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' दर्शकों को कितना प्रभावित करती है और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के सामने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Updated on:
08 Aug 2026 03:59 pm
Published on:
08 Aug 2026 03:58 pm