मनोरंजन

Salman Khan की दबंग 4 में दिखेंगी Sunny Leone! Bigg Boss 16 से मिला हिंट

Sunny Leone in Dabangg 4 : बिग बॉस 16 में सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी अपने नए शो के प्रमोशन के लिए पहुंचे। यहां सनी ने सलमान खान के साथ मुन्नी बदनाम हुई गाने पर डांस किया। जिसके बाद से ही सनी के दबंग 4 में शामिल होने की चर्चाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2022, 11:11 AM IST
sunny_leone__came_in_salman_khan_show_bigg_boss_16_may_be_seen_in__dabangg_4.jpg
Salman Khan की दबंग 4 में दिखेंगी Sunny Leone! Bigg Boss 16 से मिला हिंट

Sunny Leone in Dabangg 4 : टीवी के सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) वीकेंड वार में शुक्रवार को सनी लियोनी (Sunny Leone) और अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) अपने नए शो का प्रमोशन करने पहुंचे। इस मौके पर घर के सभी सदस्यों के साथ-साथ शो के होस्ट बॉलीवुड एक्टर सलामन खान (Salman Khan) ने भी जमकर मस्ती की। सनी और अर्जन बिजलानी घर के अंदर पहुंचे और वहां उन्होंने एक-एक कर सभी घरवालों से बात की। साथ ही गेम खिलवाकर सभी कंटेस्टेंट्स से उनका सच उगलवाने की भी कोशिश की। सनी लियोनी ने घर के अंदर गेम खेल रहे एमसी स्टेन की पोल भी खोली। जिसके बाद गोरी नागोरी को काफी हद तक वह सारी बातें क्लियर हुईं जो उनकी पीठ पीछे की जा रही थी। यहां से निकलकर सनी और अर्जुन स्टेज पर सलमान खान के पास पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर धमाल मचाया।

मुन्नी बदनाम हुई पर सलमान ने सनी संग किया डांस

सलमान खान के सामने अर्जुन बिजलानी ने फैंस के कुछ लेटर्स मंगवाए। जहां उन्होंने लेटर्स को पढ़ा। इनमें सबसे पहले लेटर में पूछा गया था कि क्या वह दबंग 4 (Dabangg 4) में सनी लियोनी को लेंगे? इसके साथ ही लेटर में यह फरमाइश भी की गई थी कि सनी लियोनी नेशनल टीवी पर सलमान खान के साथ दबंग के फेमस सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम हुई' पर डांस करें। जिसके बाद सलामन ने फैंस की फरमाइश को पूरा किया और उन्होंने सनी लियोनी के साथ डांस किया।

हम आपके हैं कौन के सीन को किया रिक्रिएट

इसके अलावा दबंग खान ने सनी के साथ 'हम आपके हैं कौन' का गेंदे के फूल वाले सीन को भी रिक्रिएट किया। वहीं दोनों के साथ में डांस करने के बाद से ही हर तरफ ये चर्चा है कि क्या वाकई सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 4 में सनी लियोनी को लेंगे? कुल मिलाकर वीकेंड का वार काफी मस्ती भरा और दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग रहा। इस बीच घरवालों के साथ ही दर्शकों में भी काफी उत्सुकता है कि इस हफ्ते बिग बॉस 16 से कौन बेघर होने वाला है।

Updated on:
12 Nov 2022, 11:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’