मनोरंजन

अजित पवार को सुप्रिया सुले ने क्यों दिया था राजनीति के ‘अमिताभ बच्चन’ का टैग? जो बना विवाद की वजह

Ajit Pawar Was Amitabh Bachchan Of Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीतिक विवादों में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब सुप्रिया सुले ने अजित पवार को "राजनीति के अमिताभ बच्चन" का टैग दिया। ये कमेंट मीडिया और राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा का विषय बना।
2 min read
• •
Jan 28, 2026
अजित पवार और सुप्रिया सुले
अजित पवार और सुप्रिया सुले (सोर्स: X @AjitPawarSpeaks)

Ajit Pawar Was Amitabh Bachchan Of Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार यानी आज 28 जनवरी को एक विमान हादसे में निधन हो गया। बता दें, बारामती के पास हुए इस दर्दनाक प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई। इस खबर से न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, अजित पवार महज एक नेता नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसी शख्सियत थे जिनका दबदबा हर दल महसूस करता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति का 'अमिताभ बच्चन' कहा जाता था? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इस मजेदार नाम के पीछे की वजह…

राज्य की सत्ता में उनका दबदबा

राजनीति के अजित दादा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1982 में की थी और दशकों लंबे करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन राज्य की सत्ता में उनका दबदबा हमेशा कायम रहा है। दरअसल, उनके काम करने के सख्त अंदाज और संगठन पर मजबूत पकड़ के कारण उन्हें 'दादा' के नाम से पुकारा जाता था। उनकी लोकप्रियता और ताकत का आलम ये था कि विरोधी पार्टियां भी उन्हें अपने पाले में लाने के लिए हमेशा तैयार रहती थीं।

साल 2023 में जब महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उथल-पुथल चल रही थी, तब अजित पवार विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उस दौरान तत्कालीन मंत्री दीपक केसरकर ने अजित पवार को सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी (शिवसेना) में शामिल होने का ऑफर दिया था। केसरकर ने कहा था कि अजित पवार एक ऐसे नेता हैं जिन्हें जनता गंभीरता से सुनती है और उनके अनुभव का फायदा सरकार को मिलना ही चाहिए।

सुप्रिया सुले ने अजित पवार को दिया राजनीति के अमिताभ बच्चन का टैग?

दरअसल, इस ऑफर पर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल सनसनी मच गई थी और उनकी बहन और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए अजित पवार की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से की थी। इतना ही नहीं, सुप्रिया सुले ने कहा था, "अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के अमिताभ बच्चन हैं। जिस तरह हर फिल्ममेकर चाहता है कि उसकी फिल्म में अमिताभ बच्चन हों, उनकी आवाज हो, उनकी फोटो हो या सिर्फ उनके हस्ताक्षर ही मिल जाएं, वैसे ही हर राजनीतिक दल चाहता है कि अजित पवार उनके साथ हों। उनका नाम और उनका काम ही काफी है।"

इसके बाद उनके दल बदलने की कई अफवाहें चरम पर थीं, तब अजित पवार ने खुद सामने आकर उन सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया था। उन्होंने बड़े साफ लहजे में कहा था कि वे "मरते दम तक एनसीपी में ही रहेंगे।" हालांकि बाद के समय में राजनीतिक समीकरण बदले, लेकिन उनकी अहमियत कभी कम नहीं हुई। बता दें, अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिसकी कमी शायद ही कभी पूरी हो सके।

Updated on:
28 Jan 2026 01:17 pm
Published on:
28 Jan 2026 01:17 pm
Also Read
View All
अजमल कसाब ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था’, KBC 18 में उज्ज्वल निकम ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

‘रामायण’ इवेंट में मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर, पहले सिखाया ‘जय श्री राम’ फिर सुनाई भगवान राम की कहानी, Video

‘आपका राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला’, आते ही शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर, ‘राइज एंड फॉल’ में बवाल

‘उनकी सिर्फ फाइट ही दिखा रहे हैं’, आम्रपाली दुबे के बिग बॉस 20 गेम पर रानी चटर्जी ने उठाया सवाल, बोलीं- ‘पर्सनली काफी केयरिंग हैं’

‘आपने मुझे कभी छोटा महसूस नहीं होने दिया’, ‘द पैराडाइज’ स्टार राघव जुयाल ने एक्टर नानी के लिए लिखा इमोशनल नोट