मनोरंजन

जब मिथुन चक्रवर्ती को करना पड़ा था गंदे आरोपो का सामना, सुष्मिता ने डायरेक्टर को बताई थी ऐसी बात

इंडस्ट्री ऐसे तमाम किस्सों से भरी है जिसमें एक्टर-एक्ट्रेसेज ने कई बार एक-दूसरे को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। यह सिलसिला आज से नहीं बल्कि दशकों से चला आ रहा है, जहां सेलेब्स कई बेहद गंभीर मुद्दों पर एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2021, 4:21 PM IST
sushmita_sen_and_mithun_controversy.jpg
mithun chakraborty and sushmita sen

इंडस्ट्री में कई बार एक्टर-एक्ट्रेसेज ने एक दूसरे पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। कई बार ये मुद्दे मीडिया में इस कदर उछलते हैं कि लोगों के हाथों से काम तक छिनता देखा गया है। आज इसी कड़ी में हम इंडस्ट्री का एक ऐसा ही किस्सा आपसे शेयर करने जा रहे हैं जहां एक शख्स ने दूसरे शख्स पर ऐसा आरोप लगाया कि आज भी वो किस्सा लोगों के जहन में हैं।


आज हम बात कर रहे हैं सुष्मिता सेन और मिथुन चक्रवर्ती की उस स्टोरी की जिसने मिथुन को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया था। सुष्मिता सेन इंडस्ट्री की बेबाक, धाकड़ और बेहद ही संवेदनशील एक्ट्रेस मानी गईं हैं। तमाम ऐसे मौके आए जब उन्होंने लोगों को अपने संवाद से चुप करा दिया है। सोशल मीडिया पर आपको उनके ऐसे तमाम किस्से और उससे जुड़े वीडियो मिल जाएंगे जहां उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया है। इसी कड़ी में एक बार सुष्मिता सेन ने मिथुन को लेकर आपत्तिजनक बयान दे डाला था, जिसकी चर्चा मीडिया में काफी दिनों तक चली थी।

दरअसल सुष्मिता सेन ने मिथुन चक्रवर्ती पर गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया था। यह बात है उन दिनों की जब वह फिल्म चिंगारी में मिथुन के अपोजिट काम कर रही थी। साल 2006 में कल्पना लाजमी के डायरेक्शन में बनी फिल्म चिंगारी में जहां सुष्मिता लीड रोल में थी तो वहीं मिथुन चक्रवर्ती विलेन की भूमिका में थे। ऐसी खबरें हैं कि शूट के पहले हफ्ते में ही दोनों स्टार्स के बीच में अनबन हो गई थी।

दरअसल फिल्म में दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन को फिल्माया गया था। ऐसे में सुष्मिता पहले से ही उस सीन को लेकर काफी घबराईं हुईं थी। उनकी घबराहट के चलते यह सीन काफी टेक के बाद कम्पलीट हुआ था। अंत में जब इसी का फाइनल टेक हुआ तो सुष्मिता गुस्से में सेट छोड़कर चली जाती हैं। अचानक बिना बताए चले जाने के कारण सेट पर सभी लोग हैरान रह जाते हैं, जिसके बाद खुद डायरेक्टर कल्पना लाजमी उनसे पूरा मामला पूछती हैं, जिसके बाद सुष्मिता कहती हैं कि मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें सीन के दौरान गलत तरीके से छुआ है। डायरेक्टर के लाख समझाने के बाद भी सुष्मिता का पारा डाउन नहीं हुआ, जिसके बाद इस इंसीडेंट की चर्चा हर जगह होने लगी।

यह भी पढ़ेंः 104 डिग्री बुखार में जब रवीना ने किया था इस डांस को रिकॉर्ड, ठंडे पानी में नाचने को थी मजबूर
पूरा मामला जानने के बाद मिथुन ने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया था, लेकिन डायरेक्टर के लाख समझाने के बाद आखिरकार चिंगारी की शूटिंग पूरी हुई। इसके कुछ वक्त बाद ही सुष्मिता सेन का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने इस घटना को महज एक गलतफहमी बताकर खत्म कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे समझने में दिक्कत हुई है, मैं मिथुन जी की काफी इज्जत करती हूं। तब जाकर यह मामला ठंडा पड़ा था।

Published on:
Also Read
View All
अरिजीत सिंह और करण औजला एक ही म्यूजिक फेस्टिवल में आएंगे नजर, गोवा में होगा बड़ा धमाका!

‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘आप अर्बन नक्सल गैंग का हिस्सा हैं’, नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अशोक पंडित, बोले- ‘अपना चेकअप करवाएं, मेडिकल मदद की जरूरत’

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

‘रामायण’ में जटायु बने अनुपम खेर का बड़ा बयान, बोले- ‘उस शानदार पक्षी को मैंने अपनी आवाज दी है’