29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

104 डिग्री बुखार में जब रवीना ने किया था इस डांस को रिकॉर्ड, ठंडे पानी में नाचने को थी मजबूर

रवीना टंडन ने दिव्य शक्ति, क्षत्रिय, एक ही रास्ता, इंसानियत, अंदाज अपना-अपना, जिद्दी, सलाखे, आंटी नंबर वन, बड़े मियां छोटे मियां, शूल, खौफ, आतिश, बुलंदी, आन जैसी कई फिल्मों में काम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 8 Dec 2021, 11:55 PM IST

freepressjournal_2019-11_116a278e-f09a-445b-8855-f1ff4fb74b7b_is_raveena_tandon_playing_indira_gandhi.jpg

रवि टंडन की बेटी रवीना टंडन ने कई फिल्मों में काम किया। इंडस्ट्री में उन्होंने काफी पहचना हासिल की । उनके पिता फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। रवीना ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म पत्थर के फूल से की जिसके बाद उन्होंने धड़ाधड़ फिल्मों में काम किया, लेकिन 1994 में आई फिल्म दिलवाले और फिल्म मोहरा ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।


आपको बता दें कि रवीना टंडन ने दिव्य शक्ति, क्षत्रिय, एक ही रास्ता, इंसानियत, अंदाज अपना-अपना, जिद्दी, सलाखे, आंटी नंबर वन, बड़े मियां छोटे मियां, शूल, खौफ, आतिश, बुलंदी, आन जैसी कई फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ेंः धर्मेंद्र की पहली कमाई सुनकर चौंक जाएंगे आप, आज मुम्बई में है 500 करोड़ से ज्यादा की प्रापर्टी

अब बात करते हैं इस फिल्म से जुड़े उस किस्से की जिसका जिक्र कई बार रवीना टंडन ने खुद किया है। दरअसल मोहरा फिल्म में रवीना टंडन-अक्षय कुमार पर फिल्माया गया गाना टिप-टिप बरसा पानी काफी पॉपुलर हुआ था। काफी मशक्कत के बाद इस गाने की शूटिंग हुई थी। लगभग चार दिन का वक्त लग गया था इस गाने की शूटिंग को कम्पलीट करने में जिसका खुलासा खुद रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में किया था।


उन्होंने बताया था कि इस गाने की शूटिंग एक अंडरकंस्ट्रशन बिल्डिंग में हुई थी। शूटिंग के दौरान मेरे पैरों में कंकड़-पत्थर चुभ रहे थे। इतना ही नहीं शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया टंकी का पानी बहुत ठंडा था, उस पानी में बार-बार भीगने की वजह से मुझे सर्दी और तेज बुखार हो गया।


उन्होंने बताया था कि ज्यादा ठंड की वजह से मुझे तेज बुखार था और मेरा बदन तप रहा था। यहीं नहीं उन्होंने ये भी बताया था कि शूटिंग के दौरान घुटनों पर गोल-गोल घूमते वक्त मेरा पैर छिल गया था। ये सब करना मेरे लिए काफी मुश्किल हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो यहीं वह फिल्म थी जिसकी वजह से वो दोनों काफी करीब आ गए थे और दोनों रिलेशम में आ गए थे।

यह भी पढ़ेंः एक्टिंग के साथ रितेश देशमुख करेंगे अब ये भी काम, अपने फैंस से कर डाली ये Request


ऑनस्क्रीन के साथ-साथ दोनों की ऑफस्क्रीन कैमिस्ट्री भी चर्चा में थी। कुछ समय तक रवीना-अक्षय के बीच सब ठीक चलता रहा, लेकिन 1996 में खिलाड़ियों का खिलाड़ी की रिलीज के दौरान चीजें बदल गई।